IND vs ENG: टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ पहले 4 टी-20 मैच में फेल हुई थी. जिसके कारण ही टीम 0-3 से सीरीज हार गई थी. सीरीज का आखिरी मुकाबला 11 जुलाई को साउथहैंपटन में खेला गया. जहां पर टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इसी दौरान कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया गया है. इस फैसले से दिग्गज सुनील गावस्कर बिल्कुल भी खुश नहीं है. उन्होंने भारतीय टीम मैनेजमेंट को जमकर खरी खोटी सुनाई है.
वैभव सूर्यवंशी के ड्रॉप होने से नाराज हैं सुनील गावस्कर
इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर ने 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका दिया. जिसके बाद वैभव 3 पारियों में अच्छा नहीं खेल सके. जिसके बाद टीम मैनेजमेंट ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया. जिससे नाराज होते हुए दिग्गज सुनील गावस्कर ने सोनी स्पोर्ट्स के शो में कहा, ‘सलामी बल्लेबाजों की खास बात यह है कि वे व्हाइट बॉल क्रिकेट में नीचे भी बल्लेबाजी कर सकते हैं. उसने अपनी प्रतिभा दिखाई है. अगर यह करो या मरो का मुकाबला होता तो मैं किसी अनुभवी खिलाड़ी को खिलाने के फैसले से सहमत होता, लेकिन इस मैच का सीरीज के नतीजे पर कोई असर नहीं पड़ना था. मुझे लगता है कि हमने एक मौका गंवा दिया.’
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: श्रेयस अय्यर ने तोड़ा विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड, एमएस धोनी की कर ली बराबरी
इस बात को लेकर परेशान हैं सुनील गावस्कर
दिग्गज सुनील गावस्कर का मानना है कि टीम से बाहर होने के बाद वैभव सूर्यवंशी को संभालना होगा. जिसके बारे में उन्होंने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि कोई उसके कंधे पर हाथ रखकर उसे बताएगा कि यह अंत नहीं है. मुझे लगता है कि सिर्फ तीन मैचों के बाद 15 साल के खिलाड़ी को बाहर करना थोड़ा कठिन फैसला है.’ हालांकि सूर्यवंशी अगले टी-20 मुकाबले में खेलते हुए नजर आ सकते हैं. दरअसल टीम इंडिया अगली टी-20 सीरीज जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलने वाली है. जहां पर संजू सैमसन नहीं हैं, ऐसे में वैभव प्लेइंग 11 का हिस्सा बन सकते हैं. वहां पर तीनों ही मुकाबलों में वैभव को चांस दिया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: गौतम गंभीर को जल्द लग सकता है एक बड़ा झटका, ये दिग्गज छोड़ सकता है साथ
संबंधित खबरें
लगातार तीसरी पारी में फेल हो गए यशस्वी जायसवाल, गिल-गंभीर की बढ़ी परेशानी
22 mins agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20I?
26 mins agoक्या हैमिलटन में टीम इंडिया की जर्सी में आखिरी बार खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार?
1 hr agoध्रुव जुरेल ने खेली शानदार पारी, नाबाद 99 रन बनाकर कराया इंडिया ए का कमबैक
1 hr agoहांगकांग सिक्सेस में टीम इंडिया को मिली लगातार तीसरी हार
2 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर बैठ सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
3 hrs agoहांगकांग सिक्सेस 2026 में टीम इंडिया को UAE के खिलाफ 6 विकेट से मिली हार
3 hrs agoभारतीय ODI स्क्वाड में बदलाव, प्रसिद्ध की जगह आकिब नबी की टीम में एंट्री
4 hrs agoदेवदत्त पडिक्कल का तूफानी प्रदर्शन जारी, 3 पारियों में बना डाले 311 रन
5 hrs agoटीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines