WWE SmackDown रिजल्ट्स: Roman Reigns के दुश्मन ने चीटिंग से जीता मैच, हॉल ऑफ फेमर की शर्मनाक हार
इस हफ्ते WWE SmackDown के एपिसोड का सफल समापन हो गया है. दर्शकों को बड़ी चीजें इस बार देखने को मिलीं. फेमस रेसलर्स ने अपने एक्शन से खूब दिल जीता. आइए आपको बताते हैं कि शो में क्या-क्या हुआ.

WWE SmackDown: WWE में मौजूदा समय में क्राउन ज्वैल की तैयारियां चल रही हैं. 7 नवंबर को इसका आयोजन सऊदी अरब में होने वाला है. कंपनी ने कुछ बड़े मैचों का ऐलान कर दिया है. WWE SmackDown के इस हफ्ते के एपिसोड में बड़ी चीजें देखने को मिलीं. टॉप रेसलर्स ने अपने एक्शन से खूब दिल जीता. कोडी रोड्स ने शो की शुरुआत की. वहीं मेन इवेंट में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ. सैमी ज़ेन ने तगड़ा मैच लड़ा. वुमेंस डिवीजन ने भी खूब वाहवाही लूटी. आइए आपको बताते हैं कि शो में इस बार क्या-क्या हुआ.
कोडी रोड्स का सैगमेंट
2 / 7कोडी रोड्स ने इस हफ्ते शो की शुरुआत की. उन्होंने फैंस का स्वागत किया. इस बार कोडी काफी गुस्से में थे. क्राउन ज्वैल में कोडी का मुकाबला रैंडी ऑर्टन के साथ होने वाला है. दोनों के बीच लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच होगा. कोडी ने इसे हाइप किया. उन्होंने रैंडी को चेतावनी दी. साथ ही साथ मैच के नियम भी फैंस को बताए. कोडी ने कहा कि वो रैंडी को चारों खाने चित करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. कोडी ने दावा किया कि क्राउन ज्वैल में उनकी जीत होगी. हालांकि वहां पर रैंडी नहीं आए. (Photo: WWE.com)
वुमेंस चैंपियनशिप मैच
3 / 7चेल्सी ग्रीन ने अपनी वुमेंस चैंपियनशिप निकी बैला के खिलाफ डिफेंड की. दोनों ने बढ़िया मैच दिया. ग्रीन ने बैला के ऊपर रोलअप के जरिए जीत हासिल की. मैच के बाद लिव मॉर्गन आईं. उन्होंने खुद को बेस्ट बताया. इसके टिफनी स्ट्रैटन ने एंट्री की. उनके ऊपर रॉक्सन परेज और राकेल रॉड्रिगेज ने अटैक किया. बाद में टिफनी ने भी हमला किया. रिंग में ग्रीन ने लिव को अपना मूव लगाया. टिफनी कैश-इन करने वाली थीं लेकिन परेज और रॉड्रिगेज ने संभाल लिया. इयो स्काई ने भी एंट्री की. अंत में बेबीफेस टीम का पलड़ा भारी रहा. (Photo: WWE.com)
AAA क्रूजरवेट चैंपियनशिप मैच
4 / 7रे फीनिक्स ने रिकी सेंट्स के खिलाफ AAA क्रूजरवेट चैंपियनशिप डिफेंड की. दोनों के बीच शो का सबसे बेस्ट मैच हुआ. रिकी ने इस बार चैंपियनशिप जीतने के लिए अपनी पूरी जान लगा दी. फीनिक्स ने भी हार नहीं मानी. उन्होंने अंत में बड़ी मुश्किल से टाइटल को रिटेन किया. जी के बाद वो काफी खुश दिखाई दिए. (Photo: WWE.com)
जेड कार्गिल का मुकाबला
5 / 7जेड कार्गिल का मुकाबला टैटम पैक्सले के साथ हुआ. दोनों ने बढ़िया मैच फैंस को दिया. कार्गिल ने अपनी ताकत दिखाई. पैक्सले ने भी तगड़े मूव्स से प्रभावित किया. अंत में कार्गिल ने जेडेड मूव के जरिए पैक्सले को हराया. कार्गिल के साथ बी-फैब और मीचीन भी मौजूद थीं. वहां पैक्सले के साथ एलेक्सा ब्लिस थीं. (Photo: WWE.com)
डेनहाउजेन का सैगमेंट
6 / 7डेनहाउजेन स्टेज पर आए. उन्होंने अपनी बात रखी. वहां पर गुंथर आए. गुंथर ने उनके ऊपर जानलेवा हमला किया. रिंग में इसके बाद मिनी डेनहाउजेन भी आए. गुंथर ने सभी की हालत खराब कर दी. फिन बैलर ने एंट्री की. वो डीमन किंग अवतार में आए. उन्हें देखकर गुंथर घबरा गए. बैलर ने गुंथर का बुरा हाल किया. उन्होंने रिंग के बाहर भी टेबल पर उन्हें बुरी तरह पटका. (Photo: WWE.com)
मेन इवेंट
7 / 7मेन इवेंट में सैमी ज़ेन ने ट्रिक विलियम्स के खिलाफ चैंपियनशिप डिफेंड की. मैच में जॉनी गार्गानो और कैंडिस लैरे ने दखलअंदाजी की. DQ से विलियम्स की जीत हो गई. हालांकि वो टाइटल नहीं जीत पाए. निक एल्डिस ने एंट्री की. उन्होंने मैच दोबारा कराने का ऐलान किया. इस बार नो DQ मैच हुआ. दोनों रेसलर्स ने खूब हथियारों का प्रयोग किया. कोई भी हार मानने को तैयार नहीं था. अंत में रोमन के मौजूदा दुश्मन सैमी ने विलियम्स को लो-ब्लो लगाकर बेल्ट से हमला करते हुए मैच जीत लिया. उन्होंने मुकाबला जीतने के लिए इस बार चीटिंग की. (Photo: WWE.com)