IND vs ENG: श्रेयस अय्यर ने तोड़ा विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड, एमएस धोनी की कर ली बराबरी

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ 5वें और आखिरी टी20 मुकाबले में टीम इंडिया अपनी लाज बचाने के इरादे से मैदान पर उतरी है. भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है और इसी के साथ एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है.

Shreyas Iyer and Virat Kohli (Image generated by AI)

Shreyas Iyer and Virat Kohli (Image generated by AI)

India vs England, Shreyas Iyer: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी टी20 सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला आज यानी 11 जुलाई को साउथैम्पटन के द रोज बाउल ग्राउंड में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. वहीं, टॉस जीतकर कप्तान श्रेयस अय्यर ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है. श्रेयस ने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और लगातार सबसे ज्‍यादा टॉस जीतने के मामले में पूर्व कप्तान एमएस धोनी की बराबरी कर ली है.

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर ने कर ली धोनी की बराबरी

श्रेयस अय्यर अब एमएस धोनी के साथ टी20I में लगातार सबसे ज्यादा टॉस जीतने वाले संयुक्त रूप से पहले कप्तान बन गए हैं. धोनी ने मई 2021 से फरवरी 2012 के बीच लगातार 7 बार टॉस जीता था और लंबे समय तक इस मामले में नंबर-1 कप्तान बन हुए थे. लेकिन अब श्रेयस ने लगातार 7 टॉस जीतकर धोनी की बराबरी कर ली है. उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ दो और इंग्लैंड के खिलाफ 5 टी20 मुकाबलों में लगातार टॉस जीतकर यह उपलब्धि हासिल किया है.

विज्ञापन

इस मामले में श्रेयस ने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. पिछले मैच में उन्होंने लगातार 6 टॉस जीतकर कोहली की बराबरी की थी, लेकिन अब साउथटेम्‍पटन में भी लगातार 7वां टॉस जीतकर वह कोहली से आगे निकल गए हैं. इस मामले में पूर्व कप्‍तान रोहित शर्मा 5 टॉस के साथ चौथे नंबर पर हैं.

T20I में लगातार सबसे ज्यादा टॉस जीतने वाले भारतीय कप्तान

  • 7 – एमएस धोनी (2010-12)
  • 7 – श्रेयस अय्यर (2026) *
  • 6 – विराट कोहली (2019)
  • 5 – एमएस धोनी (2007)
  • 5 – रोहित शर्मा (2020-22)

ये भी पढ़ें- संजीव गोयनका की टीम से जुड़े केन विलियमसन, संन्यास के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी

IND vs ENG 5th T20I: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा.

इंग्लैंड: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रुक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ