IND vs ENG: भारतीय टीम पिछले कुछ मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं, लेकिन इस दौरान किस्मत का साथ नहीं मिल पा रहा है। नए कप्तान शुभमन गिल भी टीम इंडिया की किस्मत नहीं बदल पा रहे हैं। जिसके कारण ही लॉर्ड्स टेस्ट मैच के पहले दिन उनके नाम बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। जिसे अब चाहकर भी वो बेहतर नहीं कर सकते हैं। इस शर्मनाक रिकॉर्ड से वनडे कप्तान रोहित शर्मा और टी20आई कप्तान सूर्यकुमार यादव का भी नाम जुड़ा हुआ है।
भारत के नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट मैच में टॉस हारते ही टीम इंडिया के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। भारत इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार 13 मुकाबलों में टॉस हार गई है। ये सिलसिला 31 जनवरी 2025 को शुरू हुआ था। जोकि जुलाई 10 तक जारी है। इस दौरान सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने भारत की कप्तानी की है।
हालांकि अच्छी बात ये रही है कि इस दौरान तीनों ही फॉर्मेट में भारत ने अच्छा प्रदर्शन किया है। भारतीय टीम ने लॉर्ड्स में वेस्टइंडीज का रिकॉर्ड तोड़ा है। जिन्होंने 2 फरवरी 1999 से लेकर 21 अप्रैल 1999 तक 12 मुकाबले खेले थे और इन सभी मैचों में टॉस भी हारा था। वेस्टइंडीज के लिए इस दौरान जिम्मी एडम्स, कार्ल हूपर और ब्रायन लारा ने कप्तानी की थी।
गिल का टॉस भी अच्छा नहीं रहा है रिकॉर्ड
टीम इंडिया के नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल पहले 3 मुकाबलों में टॉस नहीं जीत सके हैं। लॉर्ड्स की शानदार बैटिंग विकेट पर इंग्लिश टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जिसके कारण ही उनकी टीम खबर लिखे जाने तक 4 विकेट गंवाकर 185 रन बना चुकी है। फिलहाल दिग्गज जो रूट के साथ कप्तान बेन स्टोक्स बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की इस सीरीज में फिलहाल 1-1 से टीम इंडिया बराबरी पर है।
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: क्या बल्लेबाजी करने नहीं उतरेंगे विकेटकीपर ऋषभ पंत? इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
संबंधित खबरें
दिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
1 hr agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
1 hr agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
3 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
10 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
11 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
11 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
12 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
12 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
13 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines