IND vs ENG: टी 20 वर्ल्ड का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच 10 नवंबर को खेला जाना है। यह महामुकाबला Adelaide क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच होने वाले सेमीफाइनल मैच को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है।
शाहिद अफरीदी ने बताया कि दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड का पलड़ा थोड़ा भारतीय टीम (Indian Cricket Team) से भारी रहेगा। शाहिद अफरीदी को लगता है कि इंग्लैंड की टीम इस वक्त भारतीय टीम से ज्यादा बेहतर दिखाई दे रही है। उन्होंने पाकिस्तान के समा टीवी पर बातचीत के दौरान यह भविष्यवाणी की है।
शाहिद अफरीदी ने की बड़ी भविष्यवाणी
शाहिद अफरीदी ने अपने बयान में कहा कि ‘दोनों ही टीमें लगभग बराबरी की हैं और इनका परफॉर्मेंस टूर्नामेंट में काफी अच्छा रहा है। यहां तक कि इनके पिछले परफॉर्मेंस भी काफी अच्छे रहे हैं। लेकिन मेरी राय में इंग्लैंड का पलड़ा भारत के ऊपर 60-65 प्रतिशत भारी है।
कौन जाएगा फाइनल में?
शाहिद अफरीदी ने आगे कहा कि ‘अगर गेंदबाजी और बल्लेबाजी की बात की जाए और यहां तक कि स्पिनर्स को भी देखा जाए तो फिर उनका कॉम्बिनेशन काफी शानदार दिखता है। हालांकि ये एक बड़ा मुकाबला है और जो भी टीम कम गलतियां करेगी और जिस टीम के सभी 11 खिलाड़ी अपना 100 प्रतिशत देंगे वही जीत हासिल करेगी।’
टी 20 वर्ल्ड कप 2022 की टॉप 4 टीमें
आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में जारी टी 20 वर्ल्ड कप में चार टीमों ने सेमीफाइन के लिए क्वालिफाई किया है। इनमें भारत, पाकिस्तान, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीमें शामिल हैं। आज पहला सेमीफाइनल पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड के बीच होना है, जबकि दूसरा सेमीफाइन भारत और इंग्लैंड के बीच 10 नवंबर को होगा। भारत और इंग्लैंड का प्रदर्शन वर्ल्ड कप में मिला-जुला रहा है। इंग्लैंड की टीम जहां आयरलैंड से हार गई थी तो वहीं भारतीय टीम को भी साउथ अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा था।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
6 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
7 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
7 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
8 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
8 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
9 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
9 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
9 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
10 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines