हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: मैनचेस्टर टेस्ट से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी हो सकता है टीम से बाहर

IND vs ENG: सीरीज का चौथा मुकाबला 23 जुलाई से मैनचेस्टर में खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरने वाली थी। इस बीच स्टार खिलाड़ी को अभ्यास के दौरान इंजरी हो गई है।

विज्ञापन
Arshdeep Singh

IND vs ENG: लॉर्ड्स टेस्ट में मिली हार के बाद टीम इंडिया की स्थिति इंग्लैंड के खिलाफ चल रही सीरीज में अच्छी नहीं नजर आ रही है। फिलहाल टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से पीछे चल रही है। सीरीज का चौथा मुकाबला 23 जुलाई से मैनचेस्टर में खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरने वाली थी। इस बीच स्टार खिलाड़ी को अभ्यास के दौरान इंजरी हो गई है। इस इंजरी के कारण ये खिलाड़ी अब चौथे टेस्ट मैच से बाहर हो सकता है।

मैनचेस्टर टेस्ट से पहले भारत के लिए बुरी खबर 

लॉर्ड्स टेस्ट मैच के दौरान भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को इंजरी हुई थी। पंत फिलहाल अभी अपनी चोट से उबर ही रहे हैं कि तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को भी इंजरी हो गई है। अभ्यास के दौरान हुई इंजरी के कारण अब अर्शदीप सिंह का डेब्यू मुश्किल में पड़ गया है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार अर्शदीप सिंह चौथे टेस्ट मैच से बाहर हो सकते हैं। पहले 3 टेस्ट मैच में अर्शदीप सिंह बेंच ही गर्म कर रहे थे, जिसके कारण ही उनका टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू का इंतजार और भी ज्यादा लंबा होने वाला है। अर्शदीप सिंह की इंजरी के कारण अब प्लेइंग 11 में बदलाव होना मुश्किल लग रहा है।

चौथे टेस्ट मैच में खेल सकते थे अर्शदीप सिंह 

अर्शदीप सिंह भले ही पहले तीनों मुकाबलों में नहीं खेले हो, लेकिन चौथे टेस्ट मैच में उनके डेब्यू करने की पूरी उम्मीद थी। नीतीश कुमार रेड्डी बल्ले के साथ बुरी तरह से फेल हुए हैं। जिसके कारण ही टीम इंडिया अब उन्हें बाहर का रास्ता दिखा कर एक गेंदबाज को मौका देना चाहती थी। जिससे गेंदबाजी यूनिट और ज्यादा मजबूत हो सके। लॉर्ड्स टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने ज्यादा ऑलराउंडर खिलाड़ियों को मौका दिया, लेकिन ये फैसला मैनेजमेंट के बहुत ज्यादा काम नहीं आया था। हालांकि अर्शदीप सिंह की इंजरी के कारण अब रेड्डी को एक और मौका मिल सकता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: भारत-इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट पर मंडराए खतरे के बादल, मैनचेस्टर में इतने दिन बारिश ही बारिश!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola