Live Updates
शोएब बशीर को मिली आखिरी सफलता
शोएब बशीर ने मोहम्मद सिराज को आउट किया। वह प्लेडाउन हो गए। सिराज ने 30 गेंदों में 4 रन बनाए थे। जबकि रवींद्र जडेजा ने नाबाद 181 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली। हालांकि जड्डू की शानदार पारी भारत को जीत नहीं दिला सकी। भारतीय टीम दूसरी पारी में 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी थी, जिसके जवाब में भारत ने 74.5 ओवर में 170/10 रन बनाए। इंग्लैंड ने 22 रनों से जीत हासिल कर ली।
आखिरी सेशन का खेल शुरू
आखिरी सेशन का खेल शुरू हो चुका है। जीत अभी भी 30 रन दूर है। जडेजा और सिराज क्या टीम इंडिया को लॉर्ड्स में ऐतिहासिक जीत दिला पाएंगे? अभी कुछ भी कहना बड़ा मुश्किल है, लेकिन यह मैच टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा।
टी-ब्रेक तक टीम इंडिया 163/9
जडेजा और सिराज की जोड़ी ने मैच को टी-ब्रेक तक पहुंचा दिया है। जडेजा क्रीज पर खूंटा गाड़कर खड़े हुए हैं और 56 रन बना चुके हैं। सिराज 20 गेंदें खेल चुके हैं। भारत ने स्कोर बोर्ड पर 163 रन लगा दिए हैं। जीत अब 30 रन दूर है।
जडेजा का अर्धशतक पूरा
रविंद्र जडेजा ने अपना अर्धशतक चौके के साथ पूरा किया है। आज तलवारबाजी देखने को नहीं मिलेगी, क्योंकि अभी काम अधूरा है। जीत के लिए अभी भी 35 रनों की दरकार है। मगर टीम इंडिया की ओर से लड़ाई जारी है।
गलती कर बैठे बुमराह
54 गेंदें खेलकर जसप्रीत बुमराह बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में अपना विकेट दे बैठे हैं। यह विकेट नहीं, बल्कि इंग्लैंड की जीत अब तय मान लीजिए। 147 के स्कोर पर भारत ने अपना 9वां विकेट गंवा दिया है।
जडेजा-बुमराह की लड़ाई जारी
जडेजा और बुमराह के बीच 35 रनों की अहम पार्टनरशिप हो चुकी है। यह साझेदारी अब इंग्लैंड के लिए सिरदर्द बन चुकी है। भारत से अभी जीत 46 रन दूर है, लेकिन यह दोनों मिलकर लड़ाई लड़ रहे हैं और क्या बखूबी लड़ रहे हैं।
टिके हुए हैं बुमराह-जडेजा
जसप्रीत बुमराह 37 गेंदें खेल चुके हैं और उनके खाते में 4 रन हैं। जडेजा 39 रन बनाकर नाबाद हैं। भारतीय टीम ने स्कोर बोर्ड पर 8 विकेट खोकर 138 रन लगा दिए हैं। जीत के लिए अभी भी 55 रनों की दरकार है।
जडेजा-बुमराह ने संभाला हुआ है मोर्चा
रविंद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। भारत के स्कोर बोर्ड पर अब 135 रन लग चुके हैं। इंग्लैंड के गेंदबाज विकेट लेने के लिए पूरी जान लगा रहे हैं, लेकिन जडेजा और बुमराह टिककर खड़े हुए हैं।
बच गए जडेजा
रविंद्र जडेजा रिव्यू लेकर बच गए हैं। क्रिस वोक्स की गेंद जडेजा के पैड पर आकर लगी और अंपायर ने उंगली खड़ी कर दी। हालांकि, जड्डू ने डीआरएस का इस्तेमाल किया और अपना विकेट बचा लिया।
जीत से 2 विकेट दूर इंग्लैंड
दूसरे सेशन का खेल शुरू हो चुका है और टीम इंडिया को अभी जीत के लिए 81 रन और बनाने हैं। इंग्लैंड को सीरीज में 2-1 की बढ़त लेने के लिए 2 विकेट की जरूरत है।
नीतीश रेड्डी भी चले पवेलियन
नीतीश कुमार रेड्डी को क्रिस वोक्स ने 13 रन के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखा दी है। यह विकेट नहीं, बल्कि इंग्लैंड ने मैच को अपन जेब में कर लिया है। 8 विकेट गिर चुके हैं और स्कोर बोर्ड पर 112 रन लगे हैं। जीत अभी भी 81 रन दूर है।
100 के पार पहुंची टीम इंडिया
टीम इंडिया ने 100 रनों का आंकड़ा छू लिया है। जडेजा और नीतीश रेड्डी टीम की हार को टालने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। हालांकि, अभी इंग्लैंड पूरी तरह से हावी है।
जडेजा-नीतीश पर टिकी उम्मीदें
रविंद्र जडेजा और नीतीश कुमार रेड्डी पूरी तरह से दबाव में हैं। रन आने बंद हो चुके हैं और प्रेशर बढ़ता जा रहा है। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज पूरी तरह से हावी हैं। अगला आधा घंटा इस मैच के नतीजे को लगभग तय कर देगा।
वॉशिंगटन सुंदर भी आउट
पंत, राहुल और अब वॉशिंगटन सुंदर भी पवेलियन की ओर चल पड़े हैं। जीत टीम इंडिया के हाथ से फिसल रही है। अब नीतीश कुमार रेड्डी और जडेजा को मिलकर कोई चमत्कार करके दिखाना होगा।
केएल राहुल हुए आउट
टीम इंडिया को छठा झटका केएल राहुल के रूप में लगा। उन्हें बेन स्टोक्स ने आउट किया। भारत का स्कोर 23.5 ओवर के बाद 81/ 6 है।
इंग्लैंड को पांचवीं सफलता
इंग्लैंड ने भारत को पांचवां झटका दे दिया है। ऋषभ पंत जोफ्रा आर्चर के खिलाफ क्लीन बोल्ड हो गए हैं। भारतीय टीम फिलहाल मुश्किल में है। टीम इंडिया का स्कोर 21 ओवर के बाद 72/5 है। क्रीज पर रवींद्र जडेजा बल्लेबाजी करने के लिए उतरे हैं।
पांचवें दिन का खेल शुरू
पांचवें दिन का खेल शुरू हो चुका है। ऋषभ पंत और केएल राहुल की जोड़ी मैदान पर उतर चुकी है और बेन स्टोक्स पहला ओवर डाल रहे हैं।
इंग्लैंड के लिए विकेट जरूरी
इंग्लैंड की कोशिश पहले एक घंटे में पंत या राहुल में से किसी एक का विकेट झटकने की होगी। अगर यह दोनों क्रीज पर सेट हो गए, तो इंग्लिश टीम के जीत के अरमानों पर पानी फिर सकता है।
राहुल के भरोसे टीम इंडिया
केएल राहुल 33 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं और वह पहले सेशन में कैसा खेलेंगे इस पर ही मैच का नतीजा निर्भर करेगा। ऋषभ पंत का बल्ला चला तो टीम इंडिया की सीरीज में 2-1 की बढ़त पक्की समझ लीजिए।
रोमांचक मोड़ पर खड़ा लॉर्ड्स टेस्ट
भारत और इंग्लैंड का तीसरा टेस्ट मैच बेहद रोमांचक मोड़ पर खड़ा हुआ है। जीत के लिए टीम इंडिया को अभी 135 और बनाने हैं। वहीं, भारतीय टीम सिर्फ 58 के स्कोर पर अपने 4 बड़े विकेट गंवा चुकी है। यह मैच अभी किसी के भी पक्ष में जा सकता है।
IND vs ENG 3rd Test Day 5 Live: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स के मैदान पर खेला गया। भारत को जीत के लिए 193 रन चाहिए थे। लेकिन इंग्लैंड ने भारत को 170 रनों पर ही रोक दिया और 22 रनों से मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ इंग्लैंड पांच मैचों की खेली जा रही टेस्ट सीरीज में 2-1 से आगे हो गई है।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
23 mins agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
7 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
8 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
8 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
9 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
10 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
10 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
10 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
10 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines