Mustafizur Rahman: एशिया कप 2025 के सुपर 4 राउंड में टीम इंडिया की भिड़ंत बांग्लादेश के साथ हो रही है. टॉस गंवाने के बाद भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी है. अभिषेक शर्मा ने एक बार फिर बल्ले से खूब कोहराम मचाया और सिर्फ 37 गेंदों पर 75 रनों की तूफानी पारी खेली. शुभमन ने शुरुआत तो दमदार की, लेकिन वह 29 रन बनाने के बाद चलते बने.
कप्तान सूर्यकुमार यादव भी रनों के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए और उन्हें मुस्ताफिजुर रहमान ने पवेलियन की राह दिखाई. सूर्या का विकेट लेने के साथ ही मुस्ताफिजुर ने वो मुकाम हासिल कर लिया है, जो बांग्लादेश की ओर से इस फॉर्मेट में कोई भी गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है.
मुस्ताफिजुर ने रच डाला इतिहास
मुस्ताफिजुर रहमान टी-20 इंटरनेशनल में बांग्लादेश की ओर से 150 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने यह उपलब्धि सूर्यकुमार को पवेलियन की राह दिखाने के साथ ही हासिल की है. मुस्ताफिजुर इसके साथ ही इस फॉर्मेट में टीम की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं.
उन्होंने इस मामले में शाकिब अल हसन को पीछे छोड़ दिया है. शाकिब के नाम 149 विकेट दर्ज हैं. मुस्ताफिजुर की गिनती बांग्लादेश के सबसे बेहतरीन टी-20 इंटरनेशनल गेंदबाज में होती है. वह बांग्लादेश की ओर से अब तक 117 मैच खेल चुके हैं.
ये भी पढ़ें: 14 वर्षीय Vaibhav Suryavanshi का ऑस्ट्रेलिया की धरती पर बड़ा धमाका, तोड़ा उन्मुत चंद का वर्ल्ड रिकॉर्ड
नए कप्तान के साथ उतरी है बांग्लादेश
बांग्लादेश की टीम भारत के खिलाफ नए कप्तान के साथ मैदान पर उतरी है. लिटन दास इंजरी के चलते इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं. उनकी जगह पर जेकर अली के हाथों में टीम की कमान सौंपी गई है. जेकर अली ने बताया कि लिटन इंजरी की वजह से आज का मुकाबला नहीं खेल रहे हैं.
सिर्फ लिटन ही नहीं, बांग्लादेश ने अपनी प्लेइंग 11 में एक साथ चार बदलाव कर डाले हैं. यह हाल तब है जब बांग्लादेश ने सुपर 4 राउंड की शुरुआत जीत के साथ की थी. टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को धूल चटाई थी. हालांकि, इसके बावजूद अंतिम ग्यारह में चार चेंज करने का फैसला हर किसी की समझ से परे है.
संबंधित खबरें
क्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
35 mins agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
1 hr agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
1 hr agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
2 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
3 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
6 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
14 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines