IND vs BAN 1st Test: भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने फर्स्ट इनिंग में 404 रन बनाए जिसके जवाब में बांग्लादेश की टीम पत्तो की तरफ बिखर गई और सिर्फ 150 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। बांग्लादेश के इतने कम स्कोर बनाने के बाद भारत के पास उसे फॉलो ऑन देने का मौका था लेकिन टीम ने दोबारा बल्लेबाजी करना चाही। इसे लेकर सोशल मीडिया पर हर तरफ बहस छिड़ गई है। इसी बीच हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिरकार टीम इंडिया ने फॉलो ऑन क्यों नहीं दिया।
IND vs BAN 1st Test Follow on: भारतीय टीम ने इस वजह से नहीं दिया फॉलो ऑन
1. गेंदबाजों को मिलेगा आराम
भारतीय टीम के फॉलो ऑन देने के पीछे एक वजह गेंदबाजों को आराम देना भी हो सकती है। गेंदबाज लगातार डेढ़ दिन से बॉलिंग कर रहे हैं ऐसे में उनके चोटिल होने की संभावना भी है। जिसके चलते भारतीय टीम अगर आज पूरे दिन बल्लेबाजी करती है तो बॉलर्स को रेस्ट मिल जाएगा और वे अगले दिन पूरे जोश के साथ बांग्लादेश की हालत खराब कर सकेंगे।
https://twitter.com/punitkv/status/1603611129258942464
2. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट्स टेबल में नहीं मिलेगा फायदा
भारतीय टीम फॉलो ऑन देकर बांग्लादेश को 254 रनों से पहले आउट करके इस मैच को एक पारी से जीत सकती थी लेकिन इससे भी भारत को प्वाइंट्स टेबल में कोई अलग फायदा नहीं होगा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशीप के नियमो के मुताबिक हर टीम को जीत के लिए 6 प्वाइंट मिलते हैं चाहे वह एक पारी से जीते या फिर दोनों पारी खेलकर। ऐसे में अगर कोई स्पेशल प्वाइंट्स नहीं मिल रहे हैं तो टीम ने रिस्क लेना नहीं चाहा।
3. बल्लेबाजों को लय में आने का मिलेगा मौका
भारतीय टीम के फॉलो ऑन ना देने के पीछे एक वजह बल्लेबाजों को क्रीज पर ज्यादा समय बिताने देना भी हो सकती है। पहली पारी में जहां श्रेयस अय्यर और चेतेश्वर पुजारा ने अच्छी बल्लेबाजी की थी वहीं दूसरी तरफ विराट कोहली, के एल राहुल समेत अन्य बल्लेबाज जल्दी आउट हो गए थे ऐसे में इस पारी के माध्यम से टीम उन्हें अपनी गलती सुधारने का मौका देना चाहेगी। टीम अगर इस पारी में अच्छी बल्लेबाजी करके बड़ा स्कोर खड़ा कर देती है तो उसके पास बांग्लादेश के सामने जीत के चांस बढ़ जाएंगे और टीम किसी बड़े उलटफेर से भी बच सकती है।
और पढ़िए – IND vs BAN: शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा ने जड़ा शतक, भारतीय टीम ने घोषित की पारी
https://twitter.com/BuddhaFakir/status/1603615731387895808
आकाश चोपड़ा ने टीम के निर्णय का किया समर्थन
भारतीय टीम के फॉलो ऑन को लेकर छिड़ी बहस पर कांमेंट्रेटर और पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भी अपना बयान दिया है और इस निर्णय का समर्थन किया है। उन्होंने अनूप के नाम के यूजर के ट्वीट पर रिप्लाई किया है जिसमें कहा गया था कि अभी भी मैच में 2.5 दिन बचे हैं ऐसे में इतनी जल्दी क्या है? इस पर आकाश चोपड़ा ने लिखा है कि मैं इससे 100 प्रतिशत सहमत हूं। अभी 2.5 दिन का खेल बचा है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
https://twitter.com/cricketaakash/status/1603616013274255363
संबंधित खबरें
'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
12 mins agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
38 mins agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
3 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
5 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
5 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
6 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
7 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
14 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines