IND vs BAN 1st Test: टीम इंडिया बांग्लादेश दौरे पर वनडे सीरीज 2-1 से गंवा चुकी है। अब 2 टेस्ट मैचों की सीरीज 14 दिसंबर से शुरू हो रही है। पहला मुकाबला बुधवार यानी 14 दिसंबर को खेला जाना है। इस सीरीज की शुरुआत से पहले भारतीय टीम के दिग्गज गेंदबाज मोहम्मद शमी चोटिल होने के चलते बाहर हो गए हैं। उनकी जगह डोमेस्टिक क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन करने वाले जयदेव उनादकट को चुना गया है। उन्हें टीम की प्लेइंग 11 में जगह मिलेगी कि नहीं इस पर संशय बना हुआ है। इसी बीच टीम के विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने इसे लेकर बड़ा बयान दिया है।
और पढ़िए – धीमी गेंद पर बुरी तरह घायल हुआ विकेटकीपर, स्ट्रेचर पर निकला ग्राउंड से बाहर, देखें VIDEO
मुझे नहीं लगता कि उनादकट इस सीरीज में खेल पाएंगे- दिनेश कार्तिक
भारतीय टीम के दिग्गज विकेटकीपर और जयदेव उनादकट के साथ लंबे समय तक खेलने वाले दिनेश कार्तिक ने क्रिकबज से बातचीत के दौरान कहा,” ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं लगता कि उनादकट यह सीरीज खेल पाएंगे। वहां शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज और उमेश यादव हैं। इसलिए उनकी संभावनाएं कम है। भारतीय टीम में शामिल होना ही बड़ी उपलब्धि होती है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले टेस्ट में अगर बुमराह और शमी की वापसी हो जाएगी तो उनका इस टीम में जगह बनाना मुश्किल हो जाएगा।
भारत बनाम बांग्लादेश हेड टू हेड रिकॉर्ड (india vs bangladesh head to head record)
भारत और बांग्लादेश के बीच अब तक कुल 11 टेस्ट मैच खेले गए हैं। इन 11 मैचों में से भारत ने 9 पर कब्जा किया है, जबकि 2 मैच ड्रा रहे हैं। वहीं बांग्लादेश की टीम भारत के खिलाफ एक भी टेस्ट मैच नहीं जीत पाई है।
और पढ़िए – IND vs BAN 1st Test: कहां और कैसे Live देख सकेंगे पहला टेस्ट मैच, ये रही पूरी जानकारी
बांग्लादेश की धरती पर भारत का रिकॉर्ड बेहद शानदार
खास बात ये है कि टीम इंडिया ने 9 में से 5 बार बांग्लादेश को पारी के अंतर से हराया है। 2 बार 9 विकेट से ज्यादा और 2 बार 100 रन से ज्यादा के अंतर से हराया है। इसके साथ ही भारत ने बांग्लादेश की धरती पर 8 टेस्ट खेले हैं, इनमें से 6 जीते और 2 टेस्ट ड्रॉ रहे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
26 mins ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
37 mins agoवैभव अभिषेक को भी मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
37 mins agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
52 mins agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
1 hr agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
1 hr agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
2 hrs agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
2 hrs agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines