हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AUS: किस बात से परेशान थे विराट कोहली? माथा पीटते आए नजर, वीडियो वायरल

Virat Kohli Upset Banging Head IND vs AUS: किंग कोहली का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वे अपना माथा पीटते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
IND vs AUS: Virat Kohli Upset

Virat Kohli Upset Banging Head IND vs AUS: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उन्हें चेज मास्टर क्यों कहा जाता है। जब भारतीय बल्लेबाज मुश्किल हालात से जूझ रहे थे, तब किंग कोहली ने जिम्मेदारी उठाई और टीम इंडिया को जीत के करीब ले गए। कोहली ने 116 गेंदों में 6 चौके जड़कर कुल 85 रन बनाए।

हालांकि वह शतक से महज 15 रन दूर रह गए। यदि वे इसे जड़ देते तो इंटरनेशनल करियर में 78वां और वनडे में 48वां शतक लगाकर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड के और करीब पहुंच जाते। हालांकि ऐसा नहीं हो सका। इस बीच किंग कोहली का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वे अपना माथा पीटते नजर आ रहे हैं।

माथा पीटते दिखे विराट कोहली 

इस वीडियो में दिख रहा है कि  विराट कोहली ड्रेसिंग रूम में आकर बैठते हैं। इतने में दोनों हाथों से अपना माथा पीटने लग जाते हैं। उनके चेहरे पर नाराजगी भी साफ देखी जा सकती थी। कोहली का ये वीडियो वायरल होने के बाद फैंस तरह-तरह के कयास लगाने लगे। एक ने कहा कि वे सेंचुरी पूरी न होने की वजह से परेशान थे, तो कई फैंस ने कहा कि वे भारत को जिताकर मैदान से लौटना चाहते थे। कुछ ने इसे ‘दिल तोड़ने’ वाला मोमेंट बताया है।

विज्ञापन

https://twitter.com/imhpv7/status/1711058864312049742

https://twitter.com/KavUninterupted/status/1711073745220042843

विज्ञापन

तीन बल्लेबाज हो गए शून्य पर आउट 

बता दें कि 200 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही। भारतीय टीम के 3 बल्लेबाज महज 2 ओवर के अंदर आउट हो गए। खास बात यह है कि तीनों बिना खाता खोले लौटे। ये थे- रोहित शर्मा, ईशान किशन और श्रेयस अय्यर।

हालांकि इसके बाद विराट कोहली ने 85 रन की पारी खेली और जीत के मुहाने तक ले गए। फिर केएल राहुल ने 97 और हार्दिक पांड्या ने 11 रन बनाकर भारतीय टीम को जीत दिला दी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:- IND vs AUS: कोहली ने लगाई चीते जैसी छलांग, एक कैच लपककर विश्व कप में रच दिया इतिहास, देखें वीडियो

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola