हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AUS: बीच ऑस्ट्रेलिया दौरे से अचानक लौटेंगे कुलदीप यादव, टीम इंडिया से आई चौंकाने वाली खबर

IND vs AUS: टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में टी20 सीरीज खेली जा रही है. जहां पर 2 नवंबर को सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले के बाद टीम इंडिया ने बहुत बड़ा बदलाव टीम में किया है. चौथे और पांचवें मैच से पहले स्टार स्पिनर कुलदीप यादव को रिलीज कर दिया है. बीच सीरीज से कुलदीप अब वापस भारत लौट आएंगे. इस फैसले ने सभी के होश उड़ा दिए हैं.

विज्ञापन
Kuldeep Yadav

IND vs AUS: टीम इंडिया ने आज ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टी20 मैच में हराया है. इस मैच में जीत दर्ज करने के बाद बीसीसीआई ने स्क्वाड में बड़ा बदलाव किया है. बीच ऑस्ट्रेलिया दौरे से अचानक कुलदीप यादव को वापस भारत भेज दिया गया है. टीम इंडिया से फिलहाल बहुत ही चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मौजूद अजीत अगरकर की टीम ने ये बड़ा फैसला लिया है. बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फैंस को ये जानकारी दी है. इस फैसले से फैंस भी हैरान रह गए हैं. 

कुलदीप यादव हुए सीरीज से बाहर 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 मैच के बाद बीसीसीआई ने कुलदीप यादव की रिलीज कर दिया है. कुलदीप अब चौथे और पांचवें टी20 मैच में टीम का हिस्सा नहीं रहने वाले हैं. बीसीसीआई ने प्रेस रिलीज के जरिए बताया की भारतीय टीम मैनेजमेंट ने गुजारिश की थी कि कुलदीप को टी20 सीरीज से रिलीज कर दिया जाए. जिससे वो इंडिया ए के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरा 4 डे मैच खेल सकें. मैनेजमेंट चाहती हैं कि कुलदीप 14 नवंबर से शुरू हो रही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारी करें. कुलदीप भारतीय सरजमीं पर टेस्ट में अब नियमित रूप से खेल रहे हैं. ऐसे में मैनेजमेंट उन्हे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप को ध्यान में रखकर तैयार कर रही है. 

ये भी पढ़ें: IND-W vs SA-W Final: सिर्फ 20 रन बनाकर भी हरमनप्रीत कौर के नाम हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड, बेलिंडा क्लार्क को छोड़ा पीछे

विज्ञापन

तीसरे टी20 में प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं थे कुलदीप 

होबार्ट में खेले गए तीसरे टी20 मैच में कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कुलदीप यादव को प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया था. कुलदीप की जगह प्लेइंग 11 में वाशिंगटन सुंदर को मौका मिला था. सुंदर ने गेंदबाजी तो नहीं की, लेकिन बल्ले से उन्होंने मैच विनिंग पारी खेली. ऐसे में अब बचे हुए 2 मैचों में भी सुंदर ही खेलते हुए नजर आ सकते हैं. भारतीय टीम को टी20 सीरीज जीतने के लिए बचे हुए 2 मैचों में भी जीत दर्ज करनी होगी. ऑस्ट्रेलिया की टीम को तीसरे टी20 मैच में जोश हेजलवुड की बहुत ज्यादा कमी खली.

ये भी पढ़ें: IND W vs SA W: भारतीय महिला टीम को मिल रहा ऑस्ट्रेलिया से सपोर्ट, सूर्या की सेना इस अंदाज में बढ़ा रही है हौसला 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola