हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

जब आखिरी बार एडिलेड में हुआ था IND vs AUS मैच, तो कैसा था स्कोरकार्ड? धोनी समेत ये 4 खिलाड़ी हो चुके हैं रिटायर

IND vs AUS Last ODI Adelaide Scorecard: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में अगला वनडे मैच होने वाला है. इसके पहले दोनों देशों के बीच एडिलेड में आखिरी बार 2019 में मैच हुआ था. उस मुकाबले के हीरो विराट कोहली रहे थे और टीम इंडिया को जीत मिली थी. बता दें कि मैच में हिस्सा लेने वाले 4 खिलाड़ी अब रिटायर हो चुके हैं. आइए एडिलेड में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए उस आखिरी मैच के स्कोरकार्ड पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन
एडिलेड में आखिरी IND vs AUS मैच का स्कोरकार्ड

IND vs AUS Last Match Adelaide Scorecard: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 23 अक्टूबर को वनडे मैच होने वाला है. इस मुकाबले के लिए फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं. पर्थ में हुए पहले वनडे मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था और अब श्रृंखला के दो मुकाबले बचे हैं. टीम इंडिया का एडिलेड में रिकॉर्ड अच्छा है और वो अगला मैच जीतकर सीरीज को बराबरी पर लाना चाहेंगे. बता दें कि टीम इंडिया को एडिलेड में पिछले 5 मैचों में हार नहीं मिली. ऑस्ट्रेलिया को भारत ने आखिरी बार एडिलेड में हराया था.

एडिलेड में आखिरी IND vs AUS मैच का कैसा था स्कोरकार्ड?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 6 साल पहले एडिलेड में वनडे मैच हुआ था. दोनों देशों के बीच 15 जनवरी 2019 को भिड़ंत हुई थी. विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया उतरी थी. उस समय रोहित शर्मा और शिखर धवन सलामी बल्लेबाज हुआ करते थे, वहीं टीम में अंबाती रायडू, एमएस धोनी, दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज प्लेइंग 11 का हिस्सा थे. 2019 में हुए इस वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 298 रन बनाए थे.

शॉन मार्श ने इसी बीच 131 रन की शानदार पारी खेली थी. टीम इंडिया के लिए गेंद से भुवनेश्वर कुमार ने 4 और मोहम्मद शमी ने 3 विकेट झटके थे. टीम इंडिया के सामने 299 रन का लक्ष्य था. रोहित शर्मा ने 43 और शिखर धवन ने 32 रन बनाए. विराट कोहली ने 104 रनों की कप्तानी पारी खेली. मैच में एमएस धोनी ने सूझ-बूझ से बल्लेबाजी की और 54 गेंदों का सामना करके नाबाद 55 रन बनाए. उनकी इस पारी के दम पर टीम इंडिया ने 49.2 ओवरों में लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर लिया और 6 विकेट से जीत दर्ज की. विराट कोहली को अपने शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच मिला था.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- ‘2027 वर्ल्ड कप तक समय बर्बाद…’, विराट कोहली को लेकर रिकी पोंटिंग के बयान ने उड़ाए होश

4 भारतीय खिलाड़ी हो चुके हैं रिटायर

एडिलेड में हुए उस मैच के बाद टीम इंडिया में काफी बदलाव हो गया है. अगर 2019 में हुए मैच से तुलना की जाए, तो मौजूदा टीम में सिर्फ रोहित शर्मा, विराट कोहली, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज हैं. बता दें कि एडिलेड में हुए उस आखिरी मुकाबले में हिस्सा लेने वाले 4 खिलाड़ी, एमएस धोनी, अंबाती रायडू, दिनेश कार्तिक और शिखर धवन रिटायर हो चुके हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: बारिश बिगड़ेगी एडिलेड वनडे का खेल? मौसम की रिपोर्ट ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola