IND vs AUS 4th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच अहमदाबाद में खेला जाने वाला है। इस मैच की शुरूआत 9 मार्च 2023 से होगी। ये मैच ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए जीतना बेहद जरूरी है। इसे जीतकर टीम सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी। जिसे लेकर टीम के स्टार खिलाड़ी एलेक्स कैरी ने हुंकार भर दी है और बता दिया है कि वे कैसे खेलने वाले हैं।
खराब फॉर्म में चल रहे एलेक्स कैरी
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज और विकेटकीपर एलेक्स कैरी फील्ड में तो दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन बल्लेबाजी में उनके हाथों से रन नहीं निकल रहे हैं। कैरी अब तक इस सीरीज में मात्र 56 रन ही बना सकें हैं और इसे लेकर उनकी आलोचना भी हो रही है। कैरी हर मैच में स्पिनर्स का शिकार बन रहे हैं और आसानी से अपना विकेट गंवा रहे हैं।
और पढ़िए – IND vs AUS: स्पिनर्स के खिलाफ कैसे खेलें? सुनील गावस्कर ने भारतीय बल्लेबाजों को दिया ये गुरु मंत्र
कैरी ने चौथे टेस्ट के लिए भरी हुंकार
इंदौर, नागपुर और दिल्ली में भले ही कैरी का प्रदर्शन खराब रहा हो लेकिन अहमदाबाद टेस्ट के लिए वे पहले से तैयार हैं और उन्हें इसमें रन बनाने की उम्मीद है। हालांकि वे अपने फेवरेट स्वीप शॉट से पीछे नहीं हटेंगे और उसे शानदार तरीके से खेलेंगे।
मैच से पहले उन्होंने पत्रकारों से कहा कि ‘पहले टेस्ट में मेरे भीतर आत्मविश्वास नहीं था और दूसरे में रक्षात्मक अंदाज में खेलते हुए आउट हो गया। अब मैं अपने स्वाभाविक तरीके से खेलूंगा। अपने स्वीप शॉट खेलूंगा। भारत में अपनी शैली में ज्यादा बदलाव करके खेलना सही नहीं होता।’ उनके बयान से ये साफ है कि वे अपना स्वाभाविक खेल ही खेलेंगे।
और पढ़िए – IND vs AUS: ICC के इस फैसले को चुनौती दे सकता है BCCI, गावस्कर ने भी उठाए थे सवाल
अहमदाबाद टेस्ट के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, केएस भरत (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मो. शमी, मो. सिराज, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, उमेश यादव, जयदेव उनादकट।
अहमदाबाद टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम:
एश्टन एगर, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, पीटर हैंड्सकॉम्ब, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, लांस मौरिस, टॉड मर्फी, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मिशेल स्टार्क, मिशेल स्वेपसन, डेविड वार्नर
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
4 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
5 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
5 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
6 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines