IND vs AUS: स्पिनर्स के खिलाफ कैसे खेलें? सुनील गावस्कर ने भारतीय बल्लेबाजों को दिया ये गुरु मंत्र

IND vs AUS Sunil Gavaskar gives batting guru mantra to Indian batsmen against spinners

IND vs AUS Sunil Gavaskar gives batting guru mantra to Indian batsmen against spinners

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पिछले तीनों मुकाबलों में स्पिनर्स का जलवा दिखा है। तीसरे टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों के लिए नाथन लायन काल बने और उन्होंने कुल 10 विकेट चटका डाले। भारतीय खिलाड़ी उनके सामने पानी भरते नजर आए। अब अहमदाबाद टेस्ट से पहले टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज रहे सुनील गावस्कर ने भारतीय बल्लेबाजों को स्पिनर्स के खिलाफ बैंटिग करने को लेकर खास सलाह दी है।

विज्ञापन

सुनील गावस्कर ने भारतीय बल्लेबाजों को दी ये सलाह

इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत के दौरान सुनील गावस्कर ने कहा कि ‘ऊपर वाला हाथ बल्ले का गाइड करता है और नीचे वाला हाथ स्पीड तय करता है। इसलिए आपको नीचे वाले हाथ से हैंडल को हल्का पकड़ना होगा। ऊपर वाला हाथ बल्ले को नीचे लाएगा जैसा आप चाहते हैं, या तो सीधे या पैड के अक्रॉस।’

विज्ञापन

सुनील गावस्कर ने दिया ये गुरु मंत्र

भारतीय बैटर्स को गुरूमंत्र देते हुए गावस्कर ने ये भी कहा कि ‘थोड़ा सा झुकना आपको गेंद के करीब पहुंचने में मदद करता है। जिस तरह विकेटकीपर गेंद की उछाल के साथ उठता है, उसी तरह बल्लेबाज अगर थोड़ा झुकता है तो उसका सिर डिलीवरी एंगल के लाइन में होता है। इससे उसे पता चल जाएगा कि कौन सी गेंद खेलनी है और कौन सी छोड़नी है। कितना आगे जाना है या बैकफुट पर जाना बेहतर है।

विज्ञापन

सुनील गावस्कर ने आगे कहा कि ‘सीधे खड़े रहने से टर्नर पर फायदा नहीं मिला है। यदि आप ‘कीपर’ की तरह थोड़ा झुकते हैं तो वे डेविएशन और उछाल को संभालने में सक्षम होंगे।’

विज्ञापन

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

भारतीय टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रविंद्र जडेजा, श्रीकर भारत, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, उमेश यादव, मो शमी/मोहम्मद सिराज

विज्ञापन
लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ