IND vs AFG, 1st T20I: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20I सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. 13 सितंबर को दोनों टीमों के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में पहला मैच खेला जाएगा. दरअसल, नई दिल्ली में 11 से 13 सितंबर के बीच BRICS शिखर समिट का आयोजन किया जाने वाला है. इसी वजह से ट्रैफिक पुलिस के लिए यातायात व्यवस्थाओं को संभालना मुश्किल होगा. DDCA ने साफ कर दिया है कि BRICS समिट की वजह से भारत-अफगानिस्तान के बीच पहला T20I स्थगित नहीं होगा. BRICS समिट के आयोजन के कारण दिल्ली ट्रैफिक पुलिस कई प्रमुख मार्गों को नियंत्रित करेगी. उन्होंने सभी लोगों को रूट की जांच करने के लिए कहा है.
BRICS समिट के कारण किन मार्गों पर रहेगा जाम?
अरुण जेटली स्टेडियम, डीडीयू मार्ग, BSZ मार्ग, मिंटो रोड, कमला मार्किट और आसपास के इलाकों पर गाड़ियों और पैदल यात्रियों की आवाजाही रहती है. बताया जा रहा है कि अतिरिक्त यातायात और पार्किंग समस्या के कारण मैच के दिन दोपहर 1 बजे से रात 9 बजे तक BSZ मार्ग, माता सुंदरी कॉलेज, राजघाट और बाल भवन के आसपास के इलाकों में जाम लग सकता है. BRICS समिट के कारण VVIP/VIP आवाजाही के लिए दिल्ली में रूट डायवर्जन होगा.
13 सितंबर को दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सेंट्रल दिल्ली के मार्गों से बचने की सलाह दी है, क्योंकि BRICS समिट का हिस्सा बनने के लिए VVIP/VIP काफिले निकलेंगे और मैच देखने के लिए दर्शकों की भीड़ के कारण सड़क पर यातायात नियंत्रित करना मुश्किल है. BSZ मार्ग, जवाहरलाल नेहरू मार्ग, विकास मार्ग, मिंटो रोड और डीडीयू मार्ग से यात्रा नहीं करना बेहतर होगा.
ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: इंडिया के फिजियो कमलेश जैन ने छोड़ा टीम का साथ, बीसीसीआई ने शुरू कर दी तलाश
ITO चौराहे पर होगा ट्रैफिक डायवर्जन
स्टेडियम के पास की मुख्य सड़कों पर गाड़ियां पार्क करने की अनुमति नहीं है. विकास मार्ग और यमुना पुलों से सेंट्रल दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को ITO चौराहे से डायवर्जन का सामना करना पड़ेगा और उन्हें उपलब्ध मार्गों की ओर मोड़ा जा सकता है. BRICS समिट के कारण दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के लिए स्टेडियम के आसपास यातायात को संभालना आसान नहीं होगा.
मेट्रो से कैसे करेंगे यात्रा?
अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली मेट्रो से जुड़ा हुआ है. इसी वजह से मेट्रो से यात्रा करना बेहतर विकल्प हो सकता है. वायलेट लाइन पर मौजूद दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन स्टेडियम के ठीक बाहर है. इसके अलावा ITO मेट्रो स्टेशन से भी स्टेडियम पैदल दूरी पर स्थित है. बता दें कि शाम 7 बजे भारत और अफगानिस्तान के बीच मैच शुरू होगा. ऐसे में दर्शकों को 4:30-5:00 बजे तक घर से निकलना चाहिए, ताकि वह टॉस तक स्टेडियम आसानी से पहुंच जाएं.
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, कोच मोर्ने मोर्केल के भारत आने में देरी, गेंदबाजों को होगा नुकसान?
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
1 hr agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
2 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
3 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
3 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
4 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines