Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

जिम्बाब्वे के खिलाफ 2 बड़े रिकॉर्ड बना सकते हैं 14 साल के वैभव सूर्यवंशी, इस युवा स्टार को छोड़ेंगे पीछे 

IND U19 vs ZIM U19: आईसीसी अंडर19 वर्ल्ड कप 2026 में अब सुपर 6 के मुकाबले खेले जा रहे हैं. जहां पर टीम इंडिया का पहला मुकाबला 27 जनवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला जाना है. टीम इंडिया ने लीग स्टेज में अपने तीनों ही मुकाबले जीते हैं. ऐसे में इस मुकाबले में भी जीत दर्ज करके सेमीफाइनल की ओर कदम बढ़ाना चाहेगी. ऐसे में सभी की नजरें वैभव सूर्यवंशी पर टिकी रहने वाली हैं.

Author
Written By: Aditya Updated: Jan 26, 2026 17:38
Vaibhav Suryavanshi
Vaibhav Suryavanshi

IND U19 vs ZIM U19: इंडिया अंडर19 क्रिकेट टीम अब आईसीसी अंडर19 वर्ल्ड कप 2026 में अपना अगला मुकाबला 27 जनवरी को क्वींस स्पोर्ट्स क्लब बुलावायो में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलने वाली है. इस मुकाबले में भी सभी की नजरें टीम इंडिया के 14 वर्षीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर टिकी रहने वाली हैं. हर मुकाबले में कोई नाम कोई रिकॉर्ड बनाने वाले सूर्यवंशी जिम्बाब्वे के खिलाफ भी 2 बड़े रिकॉर्ड बना सकते हैं. वो ऑस्ट्रेलिया के युवा स्टार को पीछे छोड़ सकते हैं. 

वैभव सूर्यवंशी बना सकते हैं 2 बड़े रिकॉर्ड 

जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी के पास 2 बड़े रिकॉर्ड बनाने का मौका है. सूर्यवंशी ने अब तक जिस भी टूर्नामेंट में हिस्सा लिया है, उसमें उन्होंने शतक भी जड़ा है. अंडर19 वर्ल्ड कप 2026 में अभी तक उन्होंने ऐसा नहीं किया है. अगर वो जिम्बाब्वे के खिलाफ शतक जड़ते हैं, तो ऐसा करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन जाएंगे. बांग्लादेश के खिलाफ अर्धशतक जड़ने के बाद वो इस टूर्नामेंट में पचासा जड़ने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे. जिम्बाब्वे की टीम ने अब तक बहुत ज्यादा निराश किया है. ऐसे में उनके खिलाफ वैभव आसानी से बड़ी पारी खेल सकते हैं. इस टूर्नामेंट में पिछले 2 मुकाबलों में वैभव ने आक्रामक अंदाज में रन बनाकर टीम इंडिया को मुकाबले में सबसे आगे किया है.  

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, बचे दो T20I मैच से भी बाहर हुआ स्टार बल्लेबाज

---विज्ञापन---

ऑस्ट्रेलिया के युवा स्टार को सूर्यवंशी छोड़ सकते हैं पीछे 

अंडर19 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड मौजूदा समय में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज विल मालाजुक ने बनाया है. जापान के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 51 गेंदों में शतक जड़ा था. अब वैभव सूर्यवंशी इस रिकॉर्ड को भी तोड़ सकते हैं. सूर्यवंशी पहली ही गेंद से बड़ा शॉट खेलने के लिए जाने जाते हैं. ऐसे में वो इस रिकॉर्ड को आसानी से तोड़ सकते हैं. आईपीएल 2025 और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में वैभव ये कारनामा कर चुके हैं. ऐसे में फैंस को भी उम्मीद है कि जिम्बाब्वे के गेंदबाज सूर्यवंशी को नहीं रोक पाएंगे.

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: गौतम गंभीर के एक फैसले ने टी20 में इंडिया को बनाया चैंपियन टीम, थर-थर कांपते हैं विरोधी!

First published on: Jan 26, 2026 05:38 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.