ICC Test Rankings: आईसीसी ने दोपहर के वक्त टीम इंडिया को टेस्ट नंबर वन टीम घोषित किया था। लेकिन अब ICC ने एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया को नंबर वन टीम बना दिया है। जबकि टीम इंडिया टेस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। आईसीसी ताजा रैंकिंग में टीम इंडिया दूसरे जबकि ऑस्ट्रेलिया पहले नंबर पर है।
टीम इंडिया को बताया था नंबर-1
बता दें कि दोपहर के वक्त आईसीसी ने जो रैंकिंग जारी की थी, उसमें टीम इंडिया 115 अंकों के साथ नंबर वन टेस्ट टीम बन गई थी। लेकिन शाम के वक्त एक बार फिर आईसीसी अपनी रैंकिंग अपडेट की है, जिसमें 126 अंकों के साथ ऑस्ट्रेलिया की टीम नंबर वन टेस्ट टीम बन गई है। जबकि टीम इंडिया 115 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।
और पढ़िए – टीम इंडिया महज कुछ घंटे रही नंबर-1 टेस्ट टीम, अब ऑस्ट्रेलिया…ऐसा क्यों जानें ?
icc test rankings
आईसीसी की तरफ से हर बुधवार को ताजा रैंकिंग जारी की जाती है। नागपुर टेस्ट खत्म होने के बाद यह पहला मौका था जब रैंकिंग अपडेट हुई, जहां टीम इंडिया को नंबर वन बताया गया। जिससे भारतीय फैंस में खुशी की लहर दोड़ गई। लेकिन शाम-शाम होते-होते एक बार फिर आईसीसी की रैंकिंग अपडेट हुई, जिसमें इंडिया दूसरे पायदान पर पहुंच गई। हालांकि ICC की गलती है या फिर कुछ और इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी आईसीसी की तरफ से नहीं आई है।
और पढ़िए – हरमनप्रीत कौर ने न्यूजीलैंड की दिग्गज को छोड़ा पीछे, इतिहास रचने से मात्र 11 रन दूर
icc test rankings 1 test team india
बता दें कि आईसीसी ने नया अपडेट शाम 7 बजकर 30 मिनट पर जारी किया है। जिसमें ऑस्ट्रेलिया नंबर वन हैं। जबकि इससे पहले 1 बजकर 30 मिनट पर आईसीसी ने अपडेट किया था, जिसमें इंडिया नंबर वन थी। ऐसे में भारत की बादशाहत तीनों फॉर्मेंट में 6 घंटे ही रही। हालांकि यह गलती आईसीसी से कैसे हुई, इसको लेकर अब तक कोई जानकारी नहीं दी गई है।
खास बात यह है कि आईसीसी की तरफ से यह गलती पहली बार नहीं हुई है। कुछ दिनों पहले भी आईसीसी ने टीम इंडिया को नंबर वन बताया था, जबकि ऑस्ट्रेलिया को नंबर दो बताया था। लेकिन बाद में फिर से आईसीसी ने अपडेट करते हुए टीम इंडिया को दूसरे और ऑस्ट्रेलिया को पहले स्थान पर पहुंचा दिया था।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
8 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
9 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
16 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
17 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
17 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
18 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
19 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
19 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
19 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines