ICC Test Rankings: टीम इंडिया महज कुछ घंटे रही नंबर-1 टेस्ट टीम, अब ऑस्ट्रेलिया...ऐसा क्यों जानें ?

India vs South Africa Boxing Day Test

भारतीय टीम। (Social Media)

ICC Test Rankings: आईसीसी ने दोपहर के वक्त टीम इंडिया को टेस्ट नंबर वन टीम घोषित किया था। लेकिन अब ICC ने एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया को नंबर वन टीम बना दिया है। जबकि टीम इंडिया टेस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। आईसीसी ताजा रैंकिंग में टीम इंडिया दूसरे जबकि ऑस्ट्रेलिया पहले नंबर पर है।

विज्ञापन

टीम इंडिया को बताया था नंबर-1 

बता दें कि दोपहर के वक्त आईसीसी ने जो रैंकिंग जारी की थी, उसमें टीम इंडिया 115 अंकों के साथ नंबर वन टेस्ट टीम बन गई थी। लेकिन शाम के वक्त एक बार फिर आईसीसी अपनी रैंकिंग अपडेट की है, जिसमें 126 अंकों के साथ ऑस्ट्रेलिया की टीम नंबर वन टेस्ट टीम बन गई है। जबकि टीम इंडिया 115 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

विज्ञापन
icc test rankings

icc test rankings

विज्ञापन

आईसीसी की तरफ से हर बुधवार को ताजा रैंकिंग जारी की जाती है। नागपुर टेस्ट खत्म होने के बाद यह पहला मौका था जब रैंकिंग अपडेट हुई, जहां टीम इंडिया को नंबर वन बताया गया। जिससे भारतीय फैंस में खुशी की लहर दोड़ गई। लेकिन शाम-शाम होते-होते एक बार फिर आईसीसी की रैंकिंग अपडेट हुई, जिसमें इंडिया दूसरे पायदान पर पहुंच गई। हालांकि ICC की गलती है या फिर कुछ और इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी आईसीसी की तरफ से नहीं आई है।

विज्ञापन
icc test rankings 1 test team india

icc test rankings 1 test team india

बता दें कि आईसीसी ने नया अपडेट शाम 7 बजकर 30 मिनट पर जारी किया है। जिसमें ऑस्ट्रेलिया नंबर वन हैं। जबकि इससे पहले 1 बजकर 30 मिनट पर आईसीसी ने अपडेट किया था, जिसमें इंडिया नंबर वन थी। ऐसे में भारत की बादशाहत तीनों फॉर्मेंट में 6 घंटे ही रही। हालांकि यह गलती आईसीसी से कैसे हुई, इसको लेकर अब तक कोई जानकारी नहीं दी गई है।

विज्ञापन

खास बात यह है कि आईसीसी की तरफ से यह गलती पहली बार नहीं हुई है। कुछ दिनों पहले भी आईसीसी ने टीम इंडिया को नंबर वन बताया था, जबकि ऑस्ट्रेलिया को नंबर दो बताया था। लेकिन बाद में फिर से आईसीसी ने अपडेट करते हुए टीम इंडिया को दूसरे और ऑस्ट्रेलिया को पहले स्थान पर पहुंचा दिया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ