Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

WI vs ZIM: रनों के लालच में क्रिकेट का नियम भूल गए शेरफेन रदरफोर्ड, अंपायर से कर दी अजीबोगरीब मांग

WI vs ZIM: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 का चौथा मुकाबला एकतरफा रहा. वेस्टइंडीज की टीम ने पहले बल्ले के साथ वानखेड़े स्टेडियम में तहलका मचाया. उसके बाद गेंदबाजों का भी जादू देखने को मिला. इस मुकाबले के दौरान हालांकि वेस्टइंडीज के शेरफेन रदरफोर्ड ने अंपायर से अजीबोगरीब मांग कर दी.

Author
Written By: Aditya Updated: Feb 23, 2026 23:19
Sherfane Rutherford
Sherfane Rutherford

WI vs ZIM: वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 का चौथा मुकाबला खेला गया. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुए इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम का पुराना अंदाज देखने को मिला. बल्लेबाजी में टीम ने 20 ओवरों में 254 रन ठोक दिए. जिसके बाद गेंदबाजों का भी जादू देखने को मिला. इस मुकाबले में वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर शेरफेन रदरफोर्ड ने रनों के लालच में क्रिकेट का बड़ा नियम ही भूल गए और अंपायर से अजीबोगरीब मांग करते हुए नजर आए. 

क्रिकेट का नियम भूल गए शेरफेन रदरफोर्ड 

वेस्टइंडीज की पारी के 20वें ओवर में जब अंपायर ने एक गेंद को वाइड नहीं दिया, तो शेरफेन रदरफोर्ड ने रिव्यू लेने का इशारा किया. जबकि इंटरनेशनल लेवल पर वाइड और नो बॉल पर रिव्यू नहीं लिया जा सकता है. इस नियम को फिलहाल आईपीएल में ही लागू किया गया है. रदरफोर्ड आईपीएल के नियम की मांग इंटरनेशनल लेवल पर अंपायर से कर रहे थे. हालांकि अंपायर के रिएक्शन के बाद उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ. हालांकि तब तक उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. बता दें कि आईपीएल 2026 में शेरफेन रदरफोर्ड मुंबई इंडियंस की टीम में खेलते हुए नजर आने वाले हैं. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ICC T20 World Cup 2026 में क्यों नहीं बज रहा वेस्टइंडीज का नेशनल एंथम? वजह ऐसी की आईसीसी भी है मजबूर

---विज्ञापन---

वेस्टइंडीज को मिली शानदार जीत 

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज के लिए शिमरॉन हेटमायर ने 34 गेंदों में 85 रन जड़ दिए. हेटमायर का साथ देते हुए रोवमैन पॉवेल ने भी 59 रनों की आक्रामक पारी खेली. शेरफेन रदरफोर्ड ने अंत में सिर्फ 13 गेंदों में ही नाबाद 31 रन जड़ दिए. जिसके कारण ही वेस्टइंडीज की टीम ने 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 254 रन बनाए. जिम्बाब्वे की टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. 20 रनों पर ही टीम ने 3 विकेट गंवा दिए. अंत में ब्रैड इवांस ने भी 21 गेंदों में 5 छक्कों की मदद से 43 रन बनाए. जिसके बाद भी जिम्बाब्वे की टीम 17.4 ओवरों में 147 रनों पर ही सिमट गई और 107 रनों से मुकाबला हार गई.

ये भी पढ़ें: WI vs ZIM: वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रनों से रौंदा, हेटमायर और मोती ने बिखेरा जादू

First published on: Feb 23, 2026 11:18 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.