Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

PAK vs SL: साहिबजादा फरहान ने तोड़ दिया विराट कोहली का महारिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

PAK vs SL: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में आज पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने हैं. पाकिस्तान के लिए ये मुकाबला करो या मरो वाला है. जहां पर पाकिस्तान टीम ने बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया है. इस मुकाबले में सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने कमाल का प्रदर्शन करके विराट कोहली का महारिकॉर्ड तोड़ दिया है.

Author
Written By: Aditya Updated: Feb 28, 2026 20:13
sahibzada farhan and virat kohli
sahibzada farhan and virat kohli

PAK vs SL: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के लिए सबसे शानदार प्रदर्शन साहिबजादा फरहान ने किया है. फरहान ने लगभग हर मुकाबले में स्कोर किया है. भारत के खिलाफ फरहान ने रन नहीं बनाए, तो पाकिस्तान की टीम बुरी तरह से हार गई. फरहान ने अब श्रीलंका के खिलाफ करो या मरो वाले मुकाबले में भी बल्ले से ताबड़तोड़ पारी खेली है. जिसके साथ ही उन्होंने विराट कोहली का महारिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. फरहान इस मामले में नंबर 1 बल्लेबाज बन गए हैं. 

साहिबजादा फरहान ने तोड़ दिया कोहली का महारिकॉर्ड 

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड इससे पहले विराट कोहली के नाम था. विराट कोहली ने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2014 में 319 रन बनाए थे. उस समय टीम इंडिया को फाइनल में श्रीलंका ने हराया था. श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में पाकिस्तान टीम के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने 40 रन बनाते ही किंग कोहली को पीछे छोड़ दिया.

---विज्ञापन---

फरहान ने उस समय आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक 323 रन बना लिए हैं. हालांकि अभी भी वो ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं. इस लिस्ट में तिलकरत्ने दिलशान भी 317 रनों के साथ नजर आ रहे हैं. जिन्होंने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2009 में बनाए थे. वहीं बाबर आजम ने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में 303 रन जोड़े थे. 

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 में विल जैक्स तोड़ सकते हैं 14 साल पुराना रिकॉर्ड, इतिहास में दूसरी बार हुआ ऐसा

पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने किया धमाकेदार कमबैक 

इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को करीबी मुकाबले में हराकर पाकिस्तान के टीम की उम्मीदें जिंदा रखी थी. जिसके बाद श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने आज के मुकाबले में पहले गेंदबाजी करने का बहुत ही चौंकाने वाला फैसला किया. जिसके बाद से खबर लिखे जाने तक पाकिस्तान की टीम ने 14 ओवरों में 150 रन बना लिए हैं. साहिबजादा फरहान 46 गेंदों में 68 रन बनाकर खेल रहे हैं. वहीं फखर जमान ने 38 गेंदों में 79 रन बना लिए हैं. सेमीफाइनल में जाने के लिए पाकिस्तान की टीम को आज 65 रनों की जरूरत है. 

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: सेमीफाइनल में होगा भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला! जाने कैसे बन रहे हैं समीकरण

First published on: Feb 28, 2026 08:13 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.