Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

IND vs WI: संजू सैमसन की धमाकेदारी पारी से गदगद हुए भारतीय दिग्गज, सोशल मीडिया पर बांधे तारीफों के पुल

IND vs WI: भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ करो या मरो वाला मुकाबला खेलने उतरी थी. जहां पर वेस्टइंडीज की टीम ने 20 ओवरों में 195 रन बनाए. जवाब में टीम इंडिया के लिए सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने ऐतिहासिक पारी खेली. जिसके बाद से ही अलग-अलग फील्ड के दिग्गज संजू की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ कर रहे हैं.

Author
Written By: Aditya Updated: Mar 2, 2026 00:44
Sanju Samson Batting
Sanju Samson Batting

IND vs WI: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया अब सेमीफाइनल तक पहुंच गई है. इसमें फिलहाल सबसे बड़ा योगदान विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का नजर आ रहा है. वेस्टइंडीज के खिलाफ मुश्किल समय में संजू सैमसन ने शानदार पारी खेली. जिसके कारण ही टीम इंडिया ने आखिरी ओवर में 5 विकेट से मुकाबला जीत लिया. सैमसन ने अपने करियर की सबसे शानदार पारी खेली है. जिसके बाद से ही सचिन तेंदुलकर सहित कई दिग्गजों ने सोशल मीडिया पर उनकी तारीफों के पुल बांधे हैं.  

दिग्गज भी हुए संजू सैमसन के फैन 

लंबे समय से आलोचना का सामना कर रहे संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ करो या मरो वाले मुकाबले में 50 गेंदों में नाबाद 97 रनों की पारी खेली. 194 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए सैमसन ने 12 चौके और 4 लंबे-लंबे छक्के जड़ दिए. जिसके कारण ही भारत ने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे सफल रन चेज किया है. इस पारी के बाद से सोशल मीडिया पर उन पर फैंस प्यार बरसा रहे हैं. इसी के साथ अलग-अलग फील्ड के दिग्गजों ने भी सोशल मीडिया पर सैमसन की जमकर तारीफ की है. जिसमें सचिन तेंदुलकर से लेकर एक्टर मोहनलाल तक का नाम शामिल है.

---विज्ञापन---

यहां देखें संजू सैमसन की पारी पर दिग्गजों के रिएक्शन

ये भी पढ़ें: IND vs WI: ‘विराट-रोहित को देखकर सीखा…’ संजू सैमसन ने ऐतिहासिक पारी के बाद दिया बड़ा बयान

ये भी पढ़ें: IND vs WI: इंडिया की जीत के बाद टूर्नामेंट को मिले चारों सेमीफाइनलिस्ट, ऐसा रहा सभी 8 टीमों का सफर

First published on: Mar 02, 2026 12:44 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.