IND vs WI: ‘विराट-रोहित को देखकर सीखा…’ संजू सैमसन ने ऐतिहासिक पारी के बाद दिया बड़ा बयान

IND vs WI: न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में बुरी तरह से फेल होने के बाद संजू सैमसन ईशान किशन से पीछे रह गए थे. जिसके कारण ही संजू को शुरुआती मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन अब सैमसन ने धमाकेदार कमबैक किया है. वेस्टइंडीज के खिलाफ इस ऐतिहासिक पारी का श्रेय सैमसन ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को दिया है.

Sanju Samson on RO-KO

sanju samson post match presentation (PIC Credit- Jiohotstar)

IND vs WI: टीम इंडिया ने मजबूरी में बदलाव किया और संजू सैमसन को खेलने का मौका मिला. आज वहीं फैसला मास्टरस्ट्रोक साबित हुआ. वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने 50 गेंदों में नाबाद 97 रनों की पारी खेली. 194 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए संजू ने 12 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के जड़े. इस पारी के कारण ही उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. मैच खत्म होने के बाद टीम इंडिया के इस स्टार बल्लेबाज ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है. 

विज्ञापन

रोहित-विराट को लेकर बोले संजू सैमसन 

अपने करियर में संजू सैमसन ने बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव देखा है. जिसके बारे में पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में बोलते हुए सैमसन ने कहा, ‘असल में यह मेरे लिए पूरी दुनिया है. मुझे लगता है कि जिस दिन से मैंने खेलना शुरू किया, देश के लिए खेलने का सपना देखना शुरू किया, मुझे लगता है कि यह वही दिन है जिसका मैं इंतजार कर रहा था. मेरा सफर हमेशा बहुत खास रहा है, जिसमें बहुत सारे उतार-चढ़ाव आए, लेकिन मैं खुद पर शक करता रहा, सोचता रहा, क्या होगा, क्या होगा, क्या मैं यह कर पाऊंगा, क्या मैं यह कर पाऊंगा? लेकिन मैंने विश्वास बनाए रखा और आज मुझ पर आशीर्वाद देने के लिए भगवान का शुक्रिया. इसलिए मैं बहुत खुश हूं.’  

विज्ञापन

रोहित शर्मा और विराट कोहली को इस पारी का श्रेय देते हुए संजू सैमसन ने कहा, ‘मुझे लगता है कि मैं बहुत लंबे समय से यह फॉर्मेट खेल रहा हूं. मुझे लगता है कि लगभग 10 से 12 साल IPL खेलना और पिछले 10 सालों से देश के लिए खेलना. मैं भले ही बहुत ज्यादा नहीं खेला हूं, लेकिन डगआउट से देख रहा था. विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे महान खिलाड़ियों से बहुत सीखा हूं. मुझे लगता है कि यह देखना और सीखना बहुत जरूरी है कि वे क्या कर रहे थे. मुझे लगता है कि इससे मुझे सच में मदद मिली, मुझे लगता है मेरे एक्सपीरियंस से मैंने शायद सिर्फ 50, 60 गेम खेले हैं, लेकिन मैंने लगभग 100 गेम देखे हैं और मैंने देखा है कि कैसे सबसे अच्छे लोग गेम खत्म करते हैं.’  

ये भी पढ़ें: IND vs WI: वेस्टइंडीज को हराकर टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, संजू सैमसन बने जीत के हीरो

विज्ञापन

अपने खेल में बदलाव के बारे में भी बोले सैमसन 

पिछले 2 मैचों में संजू सैमसन ने अलग-अलग गेम खेला है. जिसके बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि पिछले गेम में हम पहले बैटिंग कर रहे थे, तो ये सब एक बहुत बड़ा स्कोर बनाने के बारे में था, तो मैं पहली बॉल से ही बड़ा स्कोर करना चाहता था. लेकिन ये गेम बिल्कुल अलग था. मुझे लगता है जैसे ही मैं थोड़ा और तेज खेलना चाहता था, हम विकेट खो रहे थे. मुझे लगता है कि मैं एक पार्टनरशिप बनाना चाहता था, अपने प्रोसेस पर फोकस करना चाहता था. मुझे कभी नहीं लगा कि मैं ऐसा कुछ खास कर पाऊंगा, लेकिन मैं बस अपने रोल पर फोकस कर रहा था और एक बार में एक बॉल रख रहा था और बहुत आभारी हूं. मुझे लगता है कि यह मेरी ज़िंदगी के सबसे अच्छे दिनों में से एक है.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ