IND vs SA: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अभी तक आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना खाता नहीं खोल सके हैं. अब टूर्नामेंट के सुपर 8 की शुरुआत हो रही है. जहां पर सभी उनकी फॉर्म को लेकर बहुत ज्यादा चिंता बता रहे हैं. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अभिषेक को लेकर बड़ा बयान दिया है. इसी के साथ उन्होंने विपक्षी टीमों को भी अभी से ही चेतावनी दे दी है.
अभिषेक शर्मा की फॉर्म पर बोले सूर्यकुमार यादव
यूएसए, पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए हैं. ऐसे में अब अभिषेक को टीम से बाहर करने की मांग उठने लगी. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अभिषेक को सपोर्ट करते हुए कहा, ‘मुझे उन लोगों की चिंता है जो अभिषेक शर्मा के बारे में चिंता कर रहे हैं. मुझे उन टीमों की ज्यादा चिंता है, जो बाद में उसका सामना करेंगी. उसने पिछले साल सब कुछ किया, अब समय आ गया है कि हम भी उसका बदला चुकाएं.’ अभिषेक को फिलहाल टीम मैनेजमेंट बैक कर रहा है. अपने शानदार प्रदर्शन के कारण ही अभिषेक अभी भी नंबर 1 टी-20 बल्लेबाज हैं.
SURYA ON ABHISHEK SHARMA:
— Johns. (@CricCrazyJohns) February 21, 2026
"I am worried about the people who are worrying about Abhishek Sharma. I am more concerned for the teams that will face him later. He did everything last year, now it's time for us to return the favour". [RevSportz] pic.twitter.com/Di1wX3cO0K
अफ्रीका के खिलाफ करना होगा बड़ा स्कोर
अभी तक अभिषेक शर्मा ने रन नहीं बनाए तो भी टीम इंडिया ने आसानी से मैच जीत लिए, लेकिन अब सुपर 8 की शुरुआत हो गई है. जहां पर बड़ी टीमों से मुकाबला होने वाला है. ऐसे में टीम इंडिया को पावरप्ले में बड़ा स्कोर खड़ा करना होगा. उसके लिए ईशान किशन और अभिषेक दोनों को ही बल्ले से रन बनाना होगा. अगर इन दोनों ही सलामी बल्लेबाजों का बल्ला चला, तो टीम इंडिया के लिए जीत बहुत ही आसान हो जाएगी. तिलक वर्मा को भी रन बनाने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.










