IND vs SA Live Streaming: कितने बजे से शुरू होगा भारत-साउथ अफ्रीका सुपर-8 मुकाबला? जानें कब, कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव

IND vs SA Live Streaming: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में विजयी रथ पर सवार टीम इंडिया अब सुपर-8 में अपने पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी. दोनों टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. यहां जानिए आप इस मुकाबले को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.

India vs South Africa super 8 T20 World Cup 2026

India vs South Africa super 8 T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026, IND vs SA Super-8 Live Streaming: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी तक अजेय रही है और बिना कोई मैच गंवाए सुपर-8 में पहुंच चुकी है. अब सुपर-8 में भारत का पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ होगा. साउथ अफ्रीका की टीम भी इस टूर्नामेंट में अब तक कोई मैच नहीं हारी है.

विज्ञापन

ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है. सेमीफाइनल के लिहाज से यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए अहम है. तो चलिए जानते हैं कि आप इस मुकाबले को कब और कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.

विज्ञापन

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-8 का मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-8 का मुकाबला रविवार, 22 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में खेला जाएगा.

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-8 का मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?

भारत बनाम साउथ अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-8 का मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होग, जबकि इसके आधे घंटे पहले यानी 6.30 बजे टॉस होगा.

विज्ञापन

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-8 का मुकाबला टीवी पर कहां देख सकते हैं?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-8 मुकाबले को भारतीय फैंस टीवी पर स्‍टार स्‍पोर्ट्स (Star Sports) के नेटवर्क पर देख लाइव सकते हैं.

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-8 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

क्रिकेट फैंस भारत-साउथ अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-8 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्‍टार (Jio Hotstar) ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- T20 World Cup: कोलंबो में भारी बारिश शुरू, PAK vs NZ मैच पर मंडराया खतरा! मुकाबला रद्द हुआ, तो किसे फायदा?

IND vs SA: दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड

भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह.

साउथ अफ्रीका: एडेन मार्कराम (कप्‍तान), क्विंटन डी कॉक, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, मार्को जानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्टजे, ट्रिस्टन स्टब्स, रयान रिकेलटन.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ