IND vs SA: टीम इंडिया ने अब तक आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है. लीग स्टेज में खेले सभी मैचों में भारत का दबदबा नजर आया है. टीम इंडिया को अगर लगातार दूसरी बार ट्रॉफी उठाना है, तो सुपर 8 में भी उसी प्रदर्शन को जारी रखना होगा. सुपर 8 में भारत का पहला मुकाबला मजबूत साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाला है. इस मुकाबले के एक दिन पहले टीम इंडिया के सिर्फ 4 खिलाड़ी ही प्रैक्टिस करने आए. जिसके पीछे का कारण अब फैंस जानना चाहते हैं.
अभ्यास सत्र में नजर सिर्फ 4 भारतीय खिलाड़ी
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 22 फरवरी को भारत और अफ्रीका की टीमें भिड़ने वाली है. उससे पहले 21 फरवरी को टीम इंडिया के सिर्फ 4 ही प्रैक्टिस सेशन में नजर आए. जिसमें कप्तान सूर्यकुमार यादव, विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन, कुलदीप यादव और मैच फिनिशर रिंकू सिंह का नाम शामिल है. इस सेशन के दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव ज्यादातर समय इन खिलाड़ियों पर ही नजर बनाए हुए थे.
वहीं ईशान किशन ने नेट्स में बल्लेबाजी के दौरान भी आक्रामकता दिखाई. वो अपने सभी शॉट को वी में खेलने का प्रयास कर रहे थे. वहीं रिंकू सिंह ने पहले बल्लेबाजी के दौरान बड़े-बड़े शॉट्स खेले. उसके बाद वो कुछ समय गेंदबाजी करते हुए भी नजर आए. जबकि कुलदीप यादव भी फील्डिंग के साथ ही साथ गेंदबाजी करते हुए नजर आए. भले ही सिर्फ 4 खिलाड़ी आए, लेकिन सभी ने बहुत ज्यादा समय नेट्स में बिताया.
India put in the work before their #T20WorldCup Super 8 challenge gets underway 💪
Catch them in action LIVE, tournament broadcast details 👉 https://t.co/NPykWM7qqY pic.twitter.com/k6zhbifT2f---विज्ञापन---— ICC (@ICC) February 21, 2026
ये भी पढ़ें: IND vs SA: अहमदाबाद में होगी चौकों-छक्कों की बारिश या गेंदबाज बरपाएंगे कहर? जानें पिच का मिजाज
इस कारण अन्य खिलाड़ी नहीं आए नजर
टीम इंडिया पिछले 3 महीने से लगातार क्रिकेट खेल रही है. ऐसे में ये सभी खिलाड़ी भी अभ्यास सत्र में शामिल हो रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम इंडिया ने खिलाड़ियों को आराम देने का फैसला किया था. जिसके कारण ही मैच से पहले वैकल्पिक अभ्यास सत्र रखा गया. अब सभी खिलाड़ी सीधे मैदान पर कल शाम को नजर आएंगे. टीम इंडिया अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले के दौरान प्लेइंग 11 में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं करने वाली है. ऐसे में सभी खिलाड़ियों को अपना रोल पहले से ही पता है.
ये भी पढ़ें: T20 WC 2026: सुपर 8 में तिलक वर्मा के पास युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका, छक्कों के मामले में निकल जाएंगे आगे










