IND vs SA: अहमदाबाद में होगी चौकों-छक्कों की बारिश या गेंदबाज बरपाएंगे कहर? जानें पिच का मिजाज

IND vs SA: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 स्टेज की शुरुआत हो चुकी है. टीम इंडिया इस दौरान अपना पहला मुकाबला 22 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलने वाली है. ये मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम होने वाला है. ऐसे में इस मैच की पिच रिपोर्ट अब फैंस भी जानना चाहते हैं.

Narendra Modi StadiumAhmedabad Pitch Report

Narendra Modi StadiumAhmedabad Pitch Report

IND vs SA: टीम इंडिया को सुपर 8 में 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका का सामना करना है. ये मुकाबला शाम के 7 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों ही टीमें अब तक अजेय रही हैं. ऐसे में इस मुकाबले में किसी टीम का विजय रथ रुक सकता है. सेमीफाइनल का रेस इस मुकाबले से ही शुरू होने वाला है. ऐसे में दोनों ही टीमें अपना 100 प्रतिशत मैदान पर देने वाली हैं. हालांकि देखना है कि पिच बल्लेबाजों या गेंदबाजों में किसका सपोर्ट करती है?

विज्ञापन

गेंदबाज या बल्लेबाज किसे मिलेगा पिच से सपोर्ट? 

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अब तक जो भी मुकाबले आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के खेले गए हैं. उसमें बल्लेबाजों को पिच से मदद मिली है. हालांकि मैदान बड़ा होने के कारण स्पिनरों को बीच के ओवरों में आसानी हो सकती है, लेकिन एक बार जो बल्लेबाज पिच पर सेट हो जाएगा. उसके लिए बड़े शॉट खेलना आसान हो जाता है. पिछले मुकाबले में शिवम दुबे ने ये करके दिखाया था.

विज्ञापन

नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले के दौरान ओस भी पड़ी थी. ऐसे में दोनों ही टीमें टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है. बाद में बल्लेबाजी करना थोड़ा आसान हो जाता है. टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट में अहमदाबाद में एक मैच खेला है. जिसमें उन्हें जीत मिली है. वहीं अफ्रीका की टीम ने इस पिच पर 2 मैच खेले हैं. दोनों ही मुकाबलों में उन्हें जीत मिली है. 

विज्ञापन

यहां पर देखें दोनों टीमों का स्कॉड  

टीम इंडिया: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल (उपकप्तान), कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह. 

साउथ अफ्रीका की टीम: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, जेसन स्मिथ, मार्को जेनसन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, एनरिक नोर्त्जे, लुंगी एनगिडी, कॉर्बिन बॉश, जॉर्ज लिंडे, ट्रिस्टन स्टब्स, क्वेना मफाका.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ