---विज्ञापन---

क्रिकेट

IND vs SA मैच के दौरान आपस में भिड़ेंगे 2 सगे भाई! अपनी-अपनी टीम के लिए लगाएंगे जोर 

IND vs SA: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में लीग स्टेज के मुकाबले 20 को खत्म हो रहे हैं. जिसके बाद 21 फरवरी से सुपर 8 के मुकाबले खेले जाएंगे. जहां पर टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलने वाली हैं. जिसमें 2 सगे भाई आमने-सामने रहने वाले हैं. 

Author Written By: Aditya Updated: Feb 18, 2026 21:13
IND vs SA
IND vs SA

IND vs SA: टीम इंडिया आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 स्टेज में अपना सफर 22 फरवरी से शुरू करेगी. जहां पर नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में टीम का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा. ये मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए बेहद खास होने वाला है. अफ्रीका की टीम फाइनल में मिली हार का बदला लेने के लिए उतरेगी. इस मुकाबले में 2 सगे भाईयों की टक्कर भी देखने को मिलने वाली है. इन दोनों भाईयों ने साथ मिलकर अपनी टीम को कई मैच जिताए हैं. 

2 सगे भाईयों के बीच होगी कड़ी टक्कर 

टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच की भूमिका फिलहाल दक्षिण अफ्रीका के स्टार गेंदबाज मोर्ने मोर्केल निभा रहे हैं. वहीं दक्षिण अफ्रीका टीम के स्पेशलिस्ट कोचिंग कंसल्टेंट के रूप में एल्बी मोर्केल काम कर रहे हैं. ये दोनों ही दिग्गज सगे भाई हैं. जहां एल्बी बड़े तो वहीं मोर्ने मोर्कल छोटे हैं. दोनों एक समय साथ में दक्षिण अफ्रीका के लिए खेलते हुए नजर आते हैं. हालांकि इससे पहले दोनों आईपीएल के दौरान भी भिड़ते हुए नजर आते थे. एक दूसरे के खिलाफ खेलने को लेकर जब एल्बी मोर्केल से सवाल पूछा गया तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘मुझे लगता है कि मेरी मां हमसे ज्यादा टेंशन में हैं. वह नहीं जानती कि किसका सपोर्ट करना है, भारत का या साउथ अफ्रीका का.’ 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IND vs NED: हैट्रिक डक पर आउट होते ही अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय ओपनर 

---विज्ञापन---

दोनों भाईयों ने इंटरनेशनल स्टेज पर किए हैं बड़े कारनामे 

एल्बी मोर्केल ने साउथ अफ्रीका की टीम के लिए 1 टेस्ट, 58 वनडे और 50 टी-20 मुकाबले खेले हैं. एल्बी तेज गेंदबाजी करने के अलावा बल्ले के साथ भी लंबे-लंबे छक्के जड़ते थे. वहीं मोर्ने मोर्कल ने अफ्रीका के लिए 86 टेस्ट, 117 वनडे और 44 टी20 मैच खेले हैं. मोर्केल की शानदार गेंदबाजी के आगे कई बल्लेबाज नतमस्तक नजर आते थे. कोचिंग में भी दोनों का करियर अब तक अच्छा रहा है. मोर्ने मोर्केल साल 2024 के बाद से ही टीम इंडिया का हिस्सा हैं.

ये भी पढ़ें: T20 WC 2026: भारत-पाकिस्तान समेत ये टीमें खेलेंगी सुपर 8 में मुकाबले, जारी हुआ शेड्यूल

First published on: Feb 18, 2026 09:13 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.