T20 WC 2026: भारत-पाकिस्तान समेत ये टीमें खेलेंगी सुपर 8 में मुकाबले, जारी हुआ शेड्यूल

T20 World Cup 2026 Super 8 Schedule: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल जारी हो गया है. भारत और पाकिस्तान समेत 8 टीमों ने सुपर 8 में जगह बनाई है. सुपर 8 में कुल 9 दिन में 12 मैच खेले जाएंगे. सभी टीमों को 2 ग्रुप में विभाजित किया गया है.

Cricket News - 2026-02-18T195832.111

T20 World Cup 2026 Super 8 Schedule: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8 में पाकिस्तान जगह बनाने वाली आखिरी टीम बन गई है. पाकिस्तान ने नामीबिया को 102 रनों से हराकर कमाल किया और सुपर 8 में जगह बनाई. भारत पाकिस्तान समेत कुल 6 टीमों ने सुपर 8 में जगह बनाई है. पाकिस्तान सुपर 8 में अपने सभी मैच श्रीलंका की धरती पर खेलेगी. आइए एक नजर शेड्यूल पर डालते हैं. 21 फरवरी से सुपर 8 के मुकाबले की शुरुआत होगी. कुल 9 दिन में 12 मैच खेले जाएंगे.

विज्ञापन

सुपर 8 में 4 टीमों का दो ग्रुप

भारत, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे सुपर 8 के ग्रुप A में हैं, जबकि ग्रुप B में पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और श्रीलंका है. 21 फरवरी को न्यूजीलैंड और पाकिस्तान सुपर 8 का पहला मुकाबला खेलने के लिए उतरेंगी. ये मैच 7 बजे शाम में खेला जाएगा. वहीं, भारतीय टीम 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला मुकाबला खेलेगी. आखिरी मुकाबला भारत और वेस्टइंडीज के बीच 1 मार्च को खेला जाएगा.

विज्ञापन

सुपर 8 का शेड्यूल

तारीखमैचमैदानसमय (IST)
21 फरवरीन्यूजीलैंड vs पाकिस्तानआर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो7:00 PM
22 फरवरीइंग्लैंड vs श्रीलंकापल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम3:00 PM
22 फरवरीभारत vs दक्षिण अफ्रीकानरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद7:00 PM
23 फरवरीजिम्बाब्वे vs वेस्टइंडीजवानखेड़े स्टेडियम, मुंबई7:00 PM
24 फरवरीइंग्लैंड vs पाकिस्तानपल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम7:00 PM
25 फरवरीन्यूजीलैंड vs श्रीलंकाआर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो7:00 PM
26 फरवरीवेस्टइंडीज vs दक्षिण अफ्रीकानरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद3:00 PM
26 फरवरीभारत vs जिम्बाब्वेएम.ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई7:00 PM
27 फरवरीइंग्लैंड vs न्यूजीलैंडआर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो7:00 PM
28 फरवरीपाकिस्तान vs श्रीलंकापल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम7:00 PM
1 मार्चजिम्बाब्वे vs दक्षिण अफ्रीकाअरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली3:00 PM
1 मार्चभारत vs वेस्टइंडीजईडन गार्डन्स, कोलकाता7:00 PM

ये भी पढ़ें: स्टीव स्मिथ नहीं, ये ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी लेगा ओलंपिक 2028 से पहले संन्यास, रिकी पोंटिंग ने की बड़ी भविष्यवाणी

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ