IND vs PAK: टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच महामुकाबले की तैयारियां अब खत्म हो चुकी है. दोनों टीमें अब मुकाबले में उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सबसे बड़े मुकाबले से पहले पाकिस्तानी चाचा के नाम से मशहूर एक फैन ने भारत पर और सचिन और धोनी के सुपर फैन पर शर्मनाक बयान दिया है. अब दोनों ने ही इस पाकिस्तानी फैन को मैच से पहले ही मुंहतोड़ जवाब दे दिया है. जिससे उसकी बोलती बंद हो गई है.
भारतीय फैन ने की पाकिस्तानी चाचा की बोलती बंद
कोलंबो में होने वाले महामुकाबले से पहले पाकिस्तानी चाचा नाम के फैन ने सचिन तेंदुलकर के सुपर फैन सुधीर बाबू और महेंद्र सिंह धोनी के फैन राम बाबू का नाम लेकर भारत को भला-बुरा बोल रहा था. जिसके बाद पहले राम बाबू ने वीडियो बनाकर उन्हें खरी खोटी सुनाई. जिसके बाद कोलंबो में सुधीर बाबू ने मिलकर सामने ने पाकिस्तानी चाचा की बोलती बंद कर दी. जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
अपनी टीम की तरह पाकिस्तानी फैन भी मुकाबले से पहले बड़बोलेपन में आकर कुछ भी कहते हैं. वहीं मीडिया में आने के बाद अचानक से ही बदल जाते हैं. पाकिस्तानी चाचा भी ऐसा ही इतिहास रहा है. पाकिस्तानी टीम ने अब तक टी-20 वर्ल्ड कप में भारत को सिर्फ 1 बार ही हराया है. वहीं उन्हें 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. टीम इंडिया अपने इस रिकॉर्ड को मैदान पर बरकरार रखने के लिए उतरेगी.
🚨 Fight between India-Pakistan fans:
🇵🇰 Chacha Pakistan, a Pakistan cricket team's super fan had called 🇮🇳 Indian cricket team's super fan Sudhir Gautam a 'bhikhari' (beggar)
…because the latter gets match tickets and other expenses covered by the BCCI. pic.twitter.com/3ItUi8bBWu---विज्ञापन---— Wren (@vyomanaut02) February 15, 2026
ये भी पढ़ें: IND WA vs PAK WA: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 8 विकेट से रौंदा, राइजिंग स्टार्स के सामने धराशाई हुआ पाक
यहां पर देखें दोनों टीमों का स्क्वॉड
टीम इंडिया: ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, अभिषेक शर्मा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर.
पाकिस्तान टीम: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेटकीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक, फखर जमान, नसीम शाह, सलमान मिर्जा, ख्वाजा नफे.
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: ‘सपना’ बनकर रह जाएंगे पाकिस्तान के जीत के अरमान! समझिए कोलंबो में क्यों बोलेगी टीम इंडिया की तूती










