IND vs PAK: श्रीलंका में भारत और पाकिस्तान की टीमें भिड़ने वाली हैं. इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया. इस मैदान पर कुछ मुकाबले खेले गए हैं. जहां पर बल्लेबाजों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा है. भारत-पाक मुकाबले में प्रयोग होने वाली पिच की तस्वीर अब सोशल मीडिया पर आ गई है. इसके साथ ही एक और बड़ा खुलासा भी हुआ है. जिससे पाकिस्तान की टीम बहुत ज्यादा खुश होगी.
भारत-पाक मैच की पिच को लेकर हुआ बड़ा खुलासा
इंडिया और पाकिस्तान के बीच मुकाबला उसी पिच पर होगा, जिसमें ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे की टीम भिड़ीं थी. उस मुकाबले में गेंदबाजों का बोलबाला देखने को मिला था. वहीं बल्लेबाजों को बहुत ज्यादा परेशानी हुई थी. ऐसे में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच में भी लो स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिलेगा. दोनों ही टीमों के पास अच्छे गेंदबाज हैं. लेकिन इस पिच से पाकिस्तान की टीम बहुत ज्यादा खुश होगी.
पाकिस्तानी टीम अपनी प्लेइंग 11 में 5 स्पिनरों के साथ खेल रही है. ऐसे में वो इस पिच से मदद की उम्मीद कर रहे होंगे. वहीं टीम इंडिया भी अगले मैच की प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव कर सकती है. कुलदीप यादव को प्लेइंग 11 में सीधी एंट्री मिल सकती है. वहीं वॉशिंगटन सुंदर भी रिंकू सिंह की जगह प्लेइंग 11 में आ सकते हैं. टीम इंडिया भी 4 स्पिनरों को प्लेइंग 11 में मौका दे सकती है.
🚨 USED PITCH FOR INDIA Vs PAKISTAN MATCH 🚨
– The India vs Pakistan match will be played on the same pitch on which the Australia vs Zimbabwe match was played. (TOI). pic.twitter.com/BPeq7XNcTs---विज्ञापन---— Tanuj (@ImTanujSingh) February 14, 2026
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: कोलंबो में शुरू हुई बारिश, भारत पाकिस्तान मैच पर मंडराया खतरा
यहां पर देखें दोनों टीमों का स्क्वॉड
टीम इंडिया: ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, अभिषेक शर्मा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर.
पाकिस्तान टीम: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेटकीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक, फखर जमान, नसीम शाह, सलमान मिर्जा, ख्वाजा नफे.
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले Surya Kumar Yadav ने दिए 5 बड़े बयान, प्लेइंग 11 को लेकर दिया हिंट










