Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

IND vs PAK मैच बायकॉट विवाद में कूदा एक और क्रिकेट बोर्ड, इशारों-इशारों में दी धमकी 

IND vs PAK Match Boycott: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को आईसीसी ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर का रास्ता दिखा दिया. जिससे नाराज होकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले को बायकॉट करने का फैसला किया. जिसके बाद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने पीसीबी को ये मैच खेलने की मांग की थी. अब एक और क्रिकेट बोर्ड इस विवाद में कूद गया है.

Author
Written By: Aditya Updated: Feb 9, 2026 16:08
icc and pcb meeting
icc and pcb meeting

IND vs PAK Match Boycott: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी सरकार के कहने पर टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मुकाबले को बायकॉट करने का फैसला किया है. जिसके बाद अब आईसीसी के अधिकारियों से उनकी बातचीत चल रही है. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के बाद अब एक और क्रिकेट बोर्ड की इस विवाद में एंट्री हुई है. इस क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान को पुराने अहसान याद दिलाए हैं. अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के जवाब का सभी इंतजार कर रहे हैं.  

UAE क्रिकेट बोर्ड की हुई इस विवाद में एंट्री 

भारत और पाकिस्तान मैच के बायकॉट से शुरू हुए विवाद में अब यूएई क्रिकेट बोर्ड की एंट्री हो गई है. उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को लेटर लिखकर कहा, ‘एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड के पाकिस्तान के साथ लंबे समय से रिश्ते हैं और पहले भी हमने पाकिस्तान को अपनी जगहें देकर और उनके क्रिकेट को ऑर्गनाइज करके उनकी मदद की है. भारत के खिलाफ WCT20 मैच न खेलने के पाकिस्तान के नए फैसले से खेल को नुकसान होगा और ज्यादातर सदस्य देशों, खासकर एसोसिएट्स को पैसे का नुकसान होगा. एक परिवार के सदस्य के तौर पर हम PCB से रिक्वेस्ट करते हैं कि वे अपने फैसले पर फिर से सोचें और एक सही हल निकालें.’ 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप से बाहर हो सकता है इस टीम का कप्तान, कंधे की खतरनाक चोट बनेगी कारण!

---विज्ञापन---

पीसीबी पर यूएई क्रिकेट बोर्ड के हैं बड़े एहसान 

साल 2009 में जब श्रीलंका क्रिकेट टीम पर पाकिस्तान में अटैक हुआ था. उस समय के बाद कुछ सालों तक पाकिस्तान में कोई भी मैच नहीं हुआ था. जिसके कारण ही पाकिस्तान की टीम अपने घरेलू मैच यूएई में ही खेलती थी. ऐसे में पाकिस्तान की टीम अब बुरी तरह से फंस गई है. भारत और पाकिस्तान का मैच नहीं होने से आईसीसी को बहुत ज्यादा नुकसान हो सकता है. ऐसे में आईसीसी भी एसोसिएट्स नेशन को पैसे नहीं दे पाएगा. जिससे उनका क्रिकेट पूरी तरह से बर्बाद हो सकता है.

ये भी पढ़ें: SCO vs ITA: स्कॉटलैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में किया धमाकेदार कमबैक, इटली को मिली शर्मनाक हार 

First published on: Feb 09, 2026 04:08 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.