ICC T20 World Cup 2026: श्रीलंका के कोलंबो में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान की टीमें भिड़ने वाली थी. पाकिस्तानी सरकार के कहने पर क्रिकेट बोर्ड ने इस मुकाबले का बायकॉट कर दिया है. जिसके कारण ही अब आईसीसी भी एक्शन में आ गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक आईसीसी पाकिस्तान के खिलाफ कुछ बड़े एक्शन लेने वाली है. ऐसे में पाकिस्तान सुपर लीग 2026 पर भी अब खतरा मंडराने लगा है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को आईसीसी के एक्शन के बाद ही गलती का अहसास होगा.
बर्बाद हो सकता है पाकिस्तान सुपर लीग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईसीसी अब पाकिस्तान सुपर लीग में विदेशी खिलाड़ियों की एंट्री बंद करवा सकती है. अगर आईसीसी ने सभी बड़े क्रिकेट बोर्ड को पीएसएल 2026 के लिए अपने खिलाड़ियों को एनओसी देने से मना कर दिया, तो विदेशी प्लेयर्स लीग में नहीं नजर आएंगे. ऐसे में पाकिस्तान सुपर लीग में सिर्फ घरेलू खिलाड़ी ही खेलते हुए नजर आएंगे. जिसके कारण ब्रॉडकास्टर भी पाकिस्तान सुपर लीग से अपना नाम वापस ले सकती है. जिससे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को कम से कम 50 करोड़ का नुकसान हो सकता है. आईसीसी इसके साथ ही अपने इस लीग से मान्यता छीन सकती है. जिससे पीएसएल 2026 पूरी तरह से बर्बाद हो सकता है.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें: T20 WC 2026 के विवाद को लेकर अब शाहिद अफरीदी ने उगला जहर! पाकिस्तान का किया सपोर्ट, ICC पर उठाए सवाल
---विज्ञापन---
पीसीबी भी हो जाएगा खत्म
आईसीसी के फैसले सिर्फ पाकिस्तान सुपर लीग पर ही भारी नहीं पड़ेंगे. इसके अलावा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को ब्रॉडकास्टर जियोस्टार को भी 315 करोड़ रुपये जुर्माने में देने पड़ सकते हैं. इसके अलावा आईसीसी 285 करोड़ के राजस्व पर भी रोक लगा सकती है. आईसीसी आने वाले अपने टूर्नामेंट से भी पाकिस्तान को बाहर का रास्ता दिखा सकता है. इतना ही नहीं एशिया कप से भी पाकिस्तान को आईसीसी बाहर करने का फैसला ले सकता है. हालांकि उससे पहले आईसीसी सभी से बात करने का समय ले रहा है. पाकिस्तान को भी फिलहाल सोचने का समय दिया गया है.
ये भी पढ़ें: ‘ये फैसला पूरी तरह गलत…’, बायकॉट के फैसले पर PCB के खिलाफ खड़ा हुआ ये पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर