Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

IND vs NED: शिवम दुबे ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करके बनाया बड़ा रिकॉर्ड, युवराज-हार्दिक को छोड़ा पीछे 

IND vs NED: टीम इंडिया के पास टी-20 फॉर्मेट में कई मैच विनर ऑलराउंडर नजर आते हैं. जिसमें हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और शिवम दुबे का नाम नजर आता है. इन सभी में दुबे के नाम की चर्चा बहुत कम होती है, लेकिन वो टीम इंडिया के लिए अब संकटमोचक बन गए हैं.

Author
Written By: Aditya Updated: Feb 18, 2026 22:36
Shivam Dube
Shivam Dube

IND vs NED: टीम इंडिया लीग स्टेज में अपना आखिरी मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेल रही है. जहां पर टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद टीम इंडिया को खराब शुरुआत मिली. जिसके कारण ही टीम इंडिया एक समय मुश्किल में नजर आ रही थी. ऐसे समय में तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर शिवम दुबे बल्लेबाजी करने उतरे. अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड बना दिया और युवराज सिंह को पीछे छोड़ दिया. 

शिवम दुबे ने खेली शानदार पारी 

टीम इंडिया एक समय 9 ओवरों में सिर्फ 69 रन बना कर 3 विकेट गंवा चुकी थी. उसी समय मैदान पर शिवम दुबे बल्लेबाजी करने उतरे. जिसके बाद उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. दुबे ने सिर्फ 31 गेंदों में 212.90 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 66 रन बनाए. शिवम ने अपनी इस पारी में 4 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के जड़े. जिसके कारण ही टीम इंडिया बड़े स्कोर की तरफ बढ़ पाई. 

---विज्ञापन---

दुबे ने इसी के साथ बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है. टी-20 वर्ल्ड कप में नंबर 5 या उससे नीचे के क्रम में बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ियों में सबसे बड़ा स्कोर अब शिवम दुबे का हो गया है. दुबे से पहले ये रिकॉर्ड हार्दिक पांड्या के नाम था. पांड्या ने इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में 63 रनों की पारी खेली थी. लिस्ट में नंबर 3 पर युवराज सिंह का नाम है. युवी ने  टी-20 वर्ल्ड कप 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ 58 रनों की पारी खेली थी. 

ये भी पढ़ें: IND vs SA मैच के दौरान आपस में भिड़ेंगे 2 सगे भाई! अपनी-अपनी टीम के लिए लगाएंगे जोर

लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं शिवम दुबे 

जब भी बड़े मैचों में टीम इंडिया मुश्किल में नजर आती है. उस समय दुबे छोटी लेकिन अहम पारी खेलकर अपनी टीम को आगे निकालते हैं. एशिया कप 2025 फाइनल हो या टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल, दोनों में ही दुबे ने अहम पारियां खेली थी. पिछले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भी दुबे ने 27 रनों की अहम पारी खेली थी. टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद तो दुबे गेंदबाज के तौर पर भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. जिसके कारण ही वो कप्तान और हेड कोच दोनों के पसंदीदा खिलाड़ी बन गए हैं.

ये भी पढ़ें: IND vs NED: हैट्रिक डक पर आउट होते ही अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय ओपनर 

First published on: Feb 18, 2026 10:36 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.