---विज्ञापन---

क्रिकेट

IND vs NED: हैट्रिक डक पर आउट होते ही अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय ओपनर 

IND vs NED: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में आज टीम इंडिया अपना आखिरी लीग स्टेज मुकाबला खेल रही है. जहां पर टीम के सामने नीदरलैंड की चुनौती है. मैच में सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद टीम इंडिया ने पहले ओवर में ही अभिषेक शर्मा का विकेट गंवा दिया.

Author Written By: Aditya Updated: Feb 18, 2026 20:03
Abhishek Sharma
Abhishek Sharma

IND vs NED: नीदरलैंड के खिलाफ ग्रुप स्टेज ने अपने आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया ने चुनौती लेते हुए टॉस जीतने के बाद भी पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. टीम इंडिया को इस मुकाबले में भी अच्छी शुरुआत नहीं मिली है. बीमारी से ठीक होने के बाद मैदान पर उतरे अभिषेक शर्मा आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने तीनों ही मैच में खाता नहीं खोल सके हैं. जिसके कारण ही शर्मा जी के नाम बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है.

अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड 

यूएसए के खिलाफ अभिषेक शर्मा जीरो के स्कोर पर पवेलियन लौट गए. जिसके बाद नामीबिया के खिलाफ मुकाबले में वो बीमार होने की वजह से नहीं खेले. पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर उन्होंने कमबैक किया लेकिन उस मैच में भी खाता नहीं खोल सके. अब नीदरलैंड के खिलाफ भी ये सिलसिला जारी रहा है. जिसके कारण ही वो टी-20 में वॉशिंगटन सुंदर के बाद ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बने हैं. वहीं टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में वो ऐसा करने वाले पहले भारतीय सलामी बल्लेबाज बने हैं. सुपर 8 से पहले अब टीम इंडिया के साथ ही साथ अभिषेक शर्मा पर भी बहुत ज्यादा दबाव बढ़ गया है. भारत को अच्छी शुरुआत नहीं मिल पा रही है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: T20 WC 2026: सुपर-8 मुकाबले से पहले श्रीलंका को लगा तगड़ा झटका, मैच विनर हुआ टूर्नामेंट से बाहर

---विज्ञापन---

अफ्रीका के खिलाफ करना होगा कमबैक 

लीग स्टेज में ये टीम इंडिया का आखिरी मुकाबला है. टीम इंडिया अपना अगला मुकाबला सुपर 8 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 22 फरवरी को खेलने वाली है. ये मुकाबला भी नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में ही खेला जाएगा. अभिषेक शर्मा को सुपर 8 में अच्छा प्रदर्शन करना होगा. जिससे टीम इंडिया कमबैक कर सके. ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया को मैच जिताए हैं. जिससे थोड़ा बहुत दबाव अब तक कम हुआ है.

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया की शर्मनाक विदाई से मायूस हुए रिकी पोटिंग, बता दी कंगारू टीम की कमी

First published on: Feb 18, 2026 07:30 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.