ENG vs NZ: कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीमें सुपर 8 में अपना आखिरी मुकाबला खेलने के लिए उतरेगी. दोनों ही टीमों के लिए मुकाबला बहुत ही अहम होने वाला है. न्यूजीलैंड के लिए ये करो या मरो वाला वाला मुकाबला है. ऐसे में उन्हें अगर मैच हुआ, तो जीत दर्ज करनी होगी. हालांकि इस मैच की मौसम रिपोर्ट पर पाकिस्तान की नजरें टिकी हुई है. अगर कोलंबो में बारिश ने खेल बिगाड़ दिया, तो पाकिस्तान सेमीफाइनल की रेस से ही बाहर हो जाएगी.
जानिए कैसा रहेगा कोलंबो में 27 फरवरी को मौसम?
कोलंबो में 27 फरवरी को बारिश होने की बहुत ही कम उम्मीद है. ACCUWeather के मुताबिक शाम को तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के पास रहने की उम्मीद है. इस दौरान ह्यूमिडिटी 75 प्रतिशत रह सकती है. जबकि हवा 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली है. फिलहाल इस मौसम को देखकर पाकिस्तान की टीम बहुत ज्यादा होगी.
अगर बारिश के कारण मुकाबला नहीं खेला जाता है, तो इंग्लैंड और न्यूजीलैंड दोनों ही टीमों को 1-1 अंक मिलते और दोनों की ही सेमीफाइनल में जगह पक्की हो जाती. वहीं पाकिस्तान की टीम बिना खेले ही टूर्नामेंट से बाहर हो जाती. अब मुकाबला अगर खेला गया तो पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड के हार की दुआ करेगी. अगर इंग्लैंड की टीम मुकाबला जीती, तो पाकिस्तान की उम्मीद जिंदा रहेगी. न्यूजीलैंड के जीतते ही पाकिस्तान का खेल खत्म हो जाएगा.
ये भी पढ़ें: SA vs WI: रोमारियो शेफर्ड ने 4,4,4,4 जड़कर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
यहां पर देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
इंग्लैंड टीम: फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक (कप्तान), टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, बेन डकेट, ल्यूक वुड, जोश टंग, रेहान अहमद.
न्यूजीलैंड टीम: टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, मिशेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जेम्स नीशम, जैकब डफी, काइल जैमीसन, डेवोन कॉन्वे.
ये भी पढ़ें: T20 WC 2026: वेस्टइंडीज की हार ने टीम इंडिया को दी बड़ी खुशखबरी, सेमीफाइनल की राह हुई आसान
संबंधित खबरें
भारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
3 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
2 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
3 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
5 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
6 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
13 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
13 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
13 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines