ICC T20 Rankings 2022: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022(T20 World Cup 2022) में सेमीफाइनल से ठीक पहले इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने टी20 की रैंकिंग जारी कर दी हैं। इस रैंकिंग में अगर बल्लेबाजों की बात करें तो इसमें भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने अपनी बादशाहत कायम रखी हैं। वहीं मोहम्मद रिजवान और भी ज्यादा पीछे हो गए हैं। वहीं इसके अलावा भारत के धूंआधार गेंदबाज अर्शदीप सिंह को अपने प्रदर्शन के चलते भारी फायदा हुआ हैं।
अभी पढ़ें – Pak Vs Nz: शाहीन अफरीदी ने न्यूजीलैंड की बैटिंग को तोड़ा, सेमीफाइनल में मेन बैटर्स को फोड़ा
सूर्यकुमार यादव ने रिजवान को छोड़ा पीछे
यादव ने टी20 विश्व कप में अब तक पांच मैचों में 200 के करीब स्ट्राइक रेट से 225 रन बनाए हैं. वह करियर के सर्वश्रेष्ठ 869 रेटिंग अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं. भारत के पिछले ग्रुप मैच में यादव ने 25 गेंद में 61 रन बनाए थे। पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान 830 रेंटिंग अंकों के साथ रैंकिंग में दूसरे स्थान पर हैं। न्यूजीलैंड के डेवोन कोन्वे उनके बाद 779 रेटिंग अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं जबकि पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम 762 रेटिंग के साथ चौथे स्थान पर हैं। वहीं अगर विराट कोहली पिछली बार की ही तरफ 11वें नंबर पर काबिज हैं। भारतीय टीम की तरफ से केएल राहुल को भी काफी फायदा हुआ हैं। राहुल पांच पायदान चढ़कर 16वें नंबर पर पहुंच गए हैं।
अभी पढ़ें – IND vs ENG: मैच से पहले रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ ने की पिच क्यूरेटर से बात, मैदान का लिया जायजा
राशिद खान की गद्दी छिनी, हसरंगा बने नंबर 1
गेंदबाजों की बात करें तो रैंकिंग में बड़ा फेरबदल हो गया हैं। ताजा रैंकिंग के मुताबिक जोश हेजलवुड को पछाड़कर टी20 के नंबर 1 गेंदबाज बनें राशिद खान की बादशाहत छिन गई हैं। उन्हें पछाड़कर श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा नंबर 1 पर काबिज हो गए हैं। वहीं भारतीय टीम के अर्शदीप सिंह चार पायदान उपर चढ़कर 23वें स्थान पर पहुंच गए हैं। स्पिनर आर अश्विन भी पांच पायदान चढ़कर 13वें स्थान पर आ गए हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
36 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines