हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ICC T20 Batting Ranking: एक झटके में 58 स्थान का जंप, इस अनजान बल्लेबाज की रिकॉर्ड छलांग से सब हैरान

ICC T20 Batting Ranking, Tim Robinson: आईसीसी की ताजा टी20 बैटिंग रैंकिंग में टिम टिम रॉबिन्सन ने धमाल मचा दिया है. उन्हें रिकॉर्ड 56 स्थान का जंप मिला है. इसके दम पर वो सीधे 23वें नंबर पर आ गए हैं. आइए जानते हैं इस बल्लेबाज के पास कितने रेटिंग प्वाइंट हैं और कैसे उन्हें इतना बड़ा जंप मिल गया.

विज्ञापन
ICC T20 Batting Ranking Tim Robinson

ICC T20 Batting Ranking, Tim Robinson: आईसीसी की ताजा टी20 बैटिंग रैंकिंग में न्यूजीलैंड के युवा बल्लेबाज टिम रॉबिन्सन ने जबरदस्त छलांग लगाई है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई हालिया टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्हें 56 स्थान का बड़ा जंप मिला है, जिसके साथ वो सीधे 23वें स्थान पर पहुंच गए हैं. रॉबिन्सन ने कंगारू बॉलर्स की कमर तोड़ दी थी, लिहाजा उन्हें ताजा रैंकिंग में यह ऐतिहासिक उछाल मिली है. नंबर एक पर भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने अपना कब्जा बरकरार रखा. टॉप 10 में ज्यादा बदलाव नहीं हुए हैं. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श जरूर 13 स्थान का जंप लेकर 9वें नंबर पर आ चुके हैं.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक ठोकने का मिला इनाम

टी20 रैंकिंग में 595 रेटिंग प्वाइंट के साथ 23वें नंबर पर कब्जा करने वाले टिम रॉबिन्सन ने आखिरी तीन इंटरनेशनल मैचों में 119 रन बनाए थे. एक मैच में बैटिंग नहीं आई, जबकि एक में 106 जबकि एक में 13 रनों की पारी खेली. ये तीनों मैच ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ थे. तूफानी शतक का ही नतीजा रहा कि उन्हें ताजा रैंकिंग में कमाल का जंप मिला है.

कौन हैं टिम रॉबिन्सन

टिम रॉबिन्सन न्यूजीलैंड के युवा बल्लेबाज हैं. उनकी उम्र महज 23 साल है. टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करने वाला ये खिलाड़ी इस वक्त तगड़े फॉर्म में है. हाल में हुई ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में उन्होंने तूफानी शतक ठोका था. अब तक वो न्यूजीलैंड के लिए 15 टी20 मैचों में 36.09 की औसत से 397 रन बना चुके हैं. इसमें 1 शतक और 2 फिफ्टी शामिल हैं.

विज्ञापन

आईसीसी टी20 बैटिंग रैंकिंग के टॉप 5 बैटर

  • अभिषेक शर्मा- 926 रेटिंग प्वाइंट के साथ नंबर एक पर हैं.
  • फिल साल्ट- इंग्लैंड का यह स्टार 829 रेटिंग प्वाइंट के साथ दूसरे नंबर पर है.
  • तिलक वर्मा- इस स्टार बैटर ने 829 रेटिंग प्वाइंट के साथ तीसरे नंबर पर कब्जा किया है.
  • पथुम निसांका- श्रीलंकाई ओपनर ने 789 रेटिंग प्वाइंट के साथ चौथे नंबर जगह बनाई है.
  • जोस बटलर- इंग्लैंड टीम के धाकड़ ओपनर बटलर ने 787 रेटिंग प्वाइंट के साथ नंबर 5 पर जगह पाई है.

ये भी पढ़ें: IND vs WI: दिल्ली टेस्ट से पहले बुमराह-सिराज को लगा बड़ा झटका! मिल सकता है बड़ा धोखा? 

एशिया कप 2025 की ट्रॉफी के बिना सेलिब्रेट करने पर वरुण चक्रवर्ती का बड़ा खुलासा, इस खिलाड़ी का लिया नाम

विज्ञापन

ICC Rankings: सिराज को मिला धांसू प्रदर्शन का इनाम, बुमराह-जडेजा की भी बल्ले-बल्ले, कुलदीप को भी पहुंचा फायदा

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola