Virat Kohli: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज खत्म होने के बाद अब आईसीसी की वनडे रैंकिंग जारी हो गई है. जिसमें कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं. इंदौर वनडे में शानदार शतक जड़ने के बाद भी विराट कोहली को बड़ा झटका लगा है. वहीं पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को भी बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है. हालांकि टीम इंडिया के खिलाफ बैक टू बैक मैचों में शतक जड़ने वाले डेरिल मिचेल को बड़ा फायदा पहुंचा है. वो अब रैंकिंग में टॉप पर पहुंच गए हैं.
विराट कोहली को हुआ बड़ा नुकसान
टीम इंडिया कीवी टीम के खिलाफ सीरीज भले ही 2-1 से हारी, लेकिन विराट कोहली ने अच्छा प्रदर्शन किया था. जिसके बाद भी कोहली अब आईसीसी के वनडे रैंकिंग में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. कोहली के अब 795 रेटिंग हो गए हैं. वहीं नंबर 1 पर अब डेरिल मिचेल पहुंच गए हैं. मिचेल 845 रेटिंग के साथ कोहली से बहुत आगे निकल गए हैं. वहीं इब्राहिम जादरान ने हाल के समय में अच्छा प्रदर्शन करके तीसरा स्थान अपने नाम कर लिया है. जादरान के अब 764 अंक हो गए हैं. वहीं 1 स्थान के नुकसान की वजह से अब रोहित शर्मा चौथे स्थान पर नजर आ रहे हैं. टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल फेल होने के बाद भी 5वें स्थान पर बने हुए हैं.
🚨 ICC ODI BATTERS RANKING 🚨
— Johns. (@CricCrazyJohns) January 21, 2026
1) Daryl Mitchell – 845 rating
2) Virat Kohli – 795 rating
3) Ibrahim Zadran – 764 rating
4) Rohit Sharma – 757 rating
5) Shubman Gill – 723 rating pic.twitter.com/yUjL38QT5E
ये भी पढ़ें: Exclusive: ऋषभ पंत के फैंस को मिली बुरी खबर, IPL 2026 से पहले टेंशन में LSG
विराट कोहली के लिए होगी थोड़ी मुश्किल
टीम इंडिया अब अगले 6 महीने कोई वनडे मुकाबला नहीं खेलने वाली है. जिसके कारण ही विराट कोहली के लिए अब दोबारा नंबर 1 पर पहुंचना बहुत ही मुश्किल है. टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर टॉप 10 की रेस से बाहर हो गए हैं. वहीं केएल राहुल 1 स्थान के फायदे के साथ नंबर 10 पर नजर आ रहे हैं. पाकिस्तान के बाबर आजम अभी भी छठे स्थान पर नजर आ रहे हैं. शाई होप, हैरी ट्रैक्टर और चरिथ असलंका भी टॉप 10 में बने हुए हैं.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले फैंस के लिए आई बड़ी खुशखबरी, इन 18 शहरों में खेले जाएंगे मुकाबले










