World Cup 2023: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड टीम के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी वर्ल्ड कप में वापसी करने वाले हैं। चोट के कारण वह टीम से बाहर हो गए थे, लेकिन अब उनकी वापसी होने वाली है। इससे कीवी की गेंदबाजी पहले से अधिक मजबूत हो जाएगी। साउदी न्यूजीलैंड के टॉप गेंदबाज हैं, ऐसे में चोट के कारण अगर वह वर्ल्ड कप नहीं खेल पाते, तो इससे कीवी को बड़ा झटका लगने वाला था, लेकिन अब वह बिल्कुल स्वस्थ हैं और विश्व कप में वापसी करने के लिए तैयार हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगा ये दिग्गज गेंदबाज
दरअसल टिम साउदी हाल ही में समाप्त हुई एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान चोटिल हो गए थे। लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे चौथे मुकाबले में फील्डिंग करते समय टिम साउदी के दाहिने अंगूठे की हड्डी टूट गई थी। इसलिए चोट के कारण उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था। लेकिन वर्ल्ड कप से पहले राहत की बात है कि सऊदी वापसी कर रहा है। बता दें कि विश्व कप का पहला ही मुकाबला न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच होने वाला है। यह मुकाबला 5 अक्टूबर को विश्व के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाला है। कयास लगाए जा रहे हैं कि टिम साउदी इस मैच में खेल सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- World Cup 2023: रविचंद्रन अश्विन के टीम में होने से युवराज सिंह नाखुश, कह दी बड़ी बात
यहां देखें टिम साउदी के रिकॉर्ड
टिम साउदी न्यूजीलैंड के सबसे अनुभवी गेंदबाजों में से एक हैं। वनडे करियर में उनका रिकॉर्ड भी काफी अनोखा रहा है। सऊदी ने अभी तक कुल 157 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिसमें कि उन्होंने 214 विकेट अपने नाम किए हैं। इन मैचों में उनका इकॉनमी भी काफी शानदार रहा है। उन्होंने सिर्फ 5.48 इकॉनमी से रन खर्चे हैं। इससे साफ है कि सऊदी के टीम में रहने से कीवी गेंदबाजी को काफी मजबूती मिलेगी।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
52 mins agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
2 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
4 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
11 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
12 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
12 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines