ODI World Cup 2023: विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टोडियम में 19 नवंबर को खेला जाएगा। फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आमने-सामने होंगी। बता दें, फाइनल मुकाबले के लिए एक खास एयर शो का इंतजाम किया गया है। जानकारी के मुताबिक, भारतीय वायुसेना की ‘सूर्य किरण एरोबैटिक टीम’ मैच से पहले अपना एयर शो पेश करेगी। रक्षा विभाग के गुजरात के जनसंपर्क अधिकारी की तरफ से ये जानकारी साझा की गई है और बताया गया है कि ये टीम करीब 10 मिनट तक अपना एयर शो करेगी।
ये भी पढ़ें:- World Cup 2023: पिच विवाद पर शुभमन गिल का रिएक्शन वायरल, कहा– क्या कंट्रोवर्सी …
फाइनल मैच देखने पहुंच सकते हैं पीएम मोदी
वहीं फाइनल मैच को लेकर एक और जानकारी सामने आ रही है कि पीएम मोदी भी भारत और ऑस्ट्रेलिया का फाइनल मैच देखने पहुंच सकते है। पीएम मोदी के अलावा 2011 के विश्व कप विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और साल 1983 के विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव भी फाइनल मुकाबला देखने को लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंच सकते हैं। इसके अलावा भारतीय खिलाड़ियों के परिवार वाले भी स्टेडियम में मौजूद रह सकते हैं। बीसीसीआई और आईसीसी के बड़े अधिकारी भी इस मैच को देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद रहेंगे।
फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत
बात दें, विश्व कप के फाइनल में पूरे 20 साल के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत होने वाली है। इससे पहले ये दोनों टीमें साल 2003 के वनडे विश्व कप में आमने-सामने हुई थी। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। अब रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम के पास उस हार का बदला लेने का सुनहरा मौका है।
बता दें, टीम इंडिया ने साल 2011 में आखिरी बार महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में वनडे विश्व कप का खिताब जीता था। इस बार फिर से टीम इंडिया को खिताब का प्रबल दांवेदार माना जा रहा है। बता दें, टीम इंडिया ने वनडे विश्व कप के फाइनल में चौथी बार जगह बनाई है। जबकि दो बार टीम इंडिया ने इस खिताब को अपने नाम किया है।
(Valium)
संबंधित खबरें
नाना पाटेकर को विराट कोहली और सचिन ने दी श्रद्धांजलि
22 mins agoभारत की वनडे क्रिकेट में बादशाहत, रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
51 mins agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ क्यों खेलने वाले हैं टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी
1 hr agoIPL: पंजाब किंग्स में आया भूचाल, जेम्स होप्स-ब्रैड हैडिन ने छोड़ा साथ
1 hr agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
2 hrs agoभुवनेश्वर की 2027 वनडे वर्ल्ड कप में होगी एंट्री, अश्विन ने की भविष्यवाणी
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ ऋतुराज गायकवाड़ क्या प्लेइंग 11 में करेंगे बदलाव
3 hrs agoईशान किशन ने रचा इतिहास, बने एक साल में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले खिलाड़ी
3 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी से टूटा RCB का सपना
4 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines