ODI World Cup 2023: भारत में खेला जा रहा वनडे विश्व कप 2023 अपने आखिरी पड़ाव पर है तीन टीमें भारत, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। अब एक टीम का क्वालीफाई करना बाकी है। हालांकि चौथी टीम के लिए पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान की टीम रेस में थी लेकिन 9 नवंबर को न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को हराकर पाकिस्तान की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। अब सेमीफाइनल के लिए चौथी टीम न्यूजीलैंड के रूप में लगभग पक्की हो चुकी है।
ये भी पढ़ें:- World Cup 2023: पाकिस्तान लगभग हुआ बाहर, मीम्स की आई बाढ़..’पाक टीम ने एयरपोर्ट के लिए किया क्वालीफाई’
ICC ने इमरान खान को फाइनल के लिए दिया न्योता
विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल मैच 15 और 16 नवंबर को खेले जाएंगे। जबकि फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। फाइनल मुकाबले के लिए आईसीसी ने अब तक के विश्व कप विजेता कप्तानों को मैच देखने का न्योता भेजा है। जिसमें पाकिस्तान टीम को अपनी कप्तानी में 1992 में पहला विश्व कप जिताने वाले इमरान खान भी शामिल है।
लेकिन इमरान खान विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला देख नहीं पाएंगे। बता दें, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान इन दिनों जेल में बंद है और उनकी बेल अपील को भी खारिज कर दिया गया है। जिसके चलते इमरान खान विश्व कप 2023 का फाइनल मैच नहीं देख पाएंगे।
सेमीफाइनल की रेस से लगभग बाहर पाक टीम
बता दें, विश्व कप 2023 में पाकिस्तान टीम का आखिरी लीग मुकाबला 11 नवंबर को इंग्लैंड के साथ होगा। अगर पाक टीम को सेमीफाइनल में जगह बनानी है तो उसको 200 से ज्यादा रनों से इंग्लैंड को हराना होगा। जो इतना आसान नहीं है। जिसके बाद अब लगभग पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर होती हुई दिखाई दे रही है। कोई चमत्कार ही अब पाक टीम को सेमीफाइनल में एंट्री करा सकता है। दूसरी बार विश्व कप का खिताब जीतने का पाकिस्तान का सपना टूटने ही वाला है।
संबंधित खबरें
IND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
11 mins agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
32 mins agoLIVE: वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, भारत करेगा पहले बल्लेबाजी
52 mins agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
1 hr agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
1 hr agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
1 hr agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
2 hrs agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
2 hrs agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
2 hrs agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines