IND vs PAK Harbhajan: एशिया कप 2025 की उल्टी शुरू हो चुकी है। 9 सितंबर से यूएई की धरती पर 8 टीमों के बीच जोरदार घमासान होना है। हालांकि, हर किसी की निगाहें 14 सितंबर की तारीख पर टिकी हुई हैं। इसी तारीख को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाना है।
मगर बड़ा सवाल यह है कि क्या इंडियन प्लेयर्स पड़ोसी मुल्क के खिलाफ खेलने के लिए राजी होंगे? वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में भारत के पूर्व खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से साफतौर पर इनकार कर दिया था। इस बीच, एशिया कप में इंडिया बनाम पाकिस्तान मुकाबले को लेकर हरभजन सिंह का सनसनीखेज बयान सामने आया है।
भज्जी का सनसनीखेज बयान
हरभजन सिंह ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत करते हुए भारतीय प्लेयर्स को पाकिस्तान का बायकॉट करने की सलाह दी। उन्होंने कहा, “जो दोनों देशों में टेंशन और तकरार है वो जब तक ठीक नहीं होती हमें क्रिकेट नहीं खेलना चाहिए। यह मेरा मानना है। यह बहुत छोटी और मामूली बात है। देश के आगे क्रिकेट बहुत छोटी चीज है। हमारे देश के वो जवान जो सरहद पर खड़े हैं उनकी फैमिली जो कई बार उनको देख तक नहीं पाती हैं, उनकी शहादत हो जाती है वो घर वापस नहीं लौट पाते हैं। वो इतना बड़ा त्याग हमारे लिए करते हैं।”
‘देश के आगे क्रिकेट बहुत छोटी चीज’
भज्जी ने आगे कहा, “ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच को बायकॉट करना तो काफी छोटी चीज है। हम क्या एक क्रिकेट मैच नहीं छोड़ सकते? यह बहुत ही छोटी चीज है। हमारी सरकार का भी यही नारा है कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते हैं। यह बात बिल्कुल ठीक है। यह तो नहीं हो सकता है कि सरहद पर लड़ाई हो, तनाव हो और हम क्रिकेट खेले जाएं। देश सबसे पहले आता है।” गौरतलब है कि वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स लीग में भज्जी भी उन प्लेयर्स में शामिल थे, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया था।
संबंधित खबरें
IND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
11 mins agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
32 mins agoLIVE: वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, भारत करेगा पहले बल्लेबाजी
52 mins agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
1 hr agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
1 hr agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
1 hr agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
2 hrs agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
2 hrs agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
2 hrs agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines