भारतीय टीम की नजरें आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2027 पर टिकी हुई हैं. आईसीसी ने आगामी इवेंट का शेड्यूल भी जारी कर दिया है. भारत ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली थी. सीरीज के दूसरे मैच में वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ 405 रन बनाए, जबकि तीसरे मैच में वेस्टइंडीज ने 352 रनों के लक्ष्य को आसानी के साथ हासिल कर लिया और भारतीय गेंदबाजों की पोल खोल दी. अब हनुमा विहारी ने भारतीय मैनेजमेंट को चेताया है.
हार्दिक और बुमराह के भरोसे नहीं जीत सकते वर्ल्ड कप
हनुमा विहारी ने भारतीय गेंदबाजी विभाग की जमकर आलोचना की. उनका मानना है कि टीम इंडिया जब वेस्टइंडीज के खिलाफ 350 रनों से अधिक का बचाव नहीं कर पाई तो ऑस्ट्रेलिया साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ क्या होगा. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि हम 350 रनों का बचाव नहीं कर सके वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे मैच में. ये हमारे लिए खतरे की घंटी है. टीम इंडिया आगे जाने की बजाय पीछे जा रही है. ये टीम के लिए बड़ा झटका है. हमारी गेंदबाजी विभाग की सही ढंग से समीक्षा होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि सपाट पिचों पर भारत के युवा गेंदबाज दबाव नहीं झेल पा रहे हैं.
भुवनेश्वर और शमी की होनी चाहिए वापसी
विहारी ने कहा कि वर्ल्ड कप 2023 में बुमराह, शमी और सिराज की तिकड़ी ने पावरप्ले में विकेट निकालने की समस्या का हल निकाल लिया था. लेकिन बुमराह के वर्कलोड और हार्दिक पांड्या की कंसिस्टेंसी न होने के चलते ये दिक्कत दोबारा शुरू हो गई है.
ये भी पढ़ें: ईरानी कप में फेल हुए भारतीय टेस्ट टीम के 3 स्टार खिलाड़ी, बल्ले और गेंद से किया निराश
उन्होंने आगे कहा कि अगर किसी गेंदबाज को चोट लग जाए तो उसकी जगह पर टीम के पास ठोस बैकअप होना चाहिए. भारतीय टीम को अनुभव के साथ जाना चाहिए और शमी-भुवी की वापसी होनी चाहिए. जब मैच में आपको ब्रेकथ्रू की जरूरत होती है, तो अनुभवी गेंदबाज ही काम आते हैं. विहारी ने अपने बयान से साफ कर दिया कि आगामी वर्ल्ड कप 2027 में आप बुमराह और हार्दिक के भरोसे नहीं रह सकते हैं, क्योंकि दोनों खिलाड़ी कब चोटिल हो जाएं. ये कहा नहीं जा सकता है.
मोहम्मद शमी ने वर्ल्ड कप 2023 में अपनी गेंदबाजी से कहर बरपाया था. उन्होंने केवल 7 मैच खेलते हुए टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लिए थे. शमी ने 24 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था. शमी ने इस टूर्नामेंट में 3 बार 5 विकेट हॉल लिया था. वहीं, भुवनेश्वर कुमार आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने आरसीबी के लिए दो सीजन में खेले गए 30 मैच में 45 विकेट लिए हैं.
ये भी पढ़ें: पृथ्वी शॉ की चमकी किस्मत, महाराष्ट्र के बने कप्तान, इस वजह से मिली बड़ी जिम्मेदारी
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
1 hr agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
8 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
9 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
10 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
11 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
12 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
13 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
13 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
13 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines