हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

सैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब, 143 KMPH की गेंद ने मचाया तहलका

गुरनूर बरार ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 30 रन देकर 4 विकेट झटके. उन्होंने 143 KMPH की तेज गेंद पर कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर को आउट किया. गुरनूर के करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 134 रन पर समेटा और DLS नियम से 4 रन की जीत दर्ज कर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली.

विज्ञापन
IND vs NZ/ Image Source: Screengrab/ SONY

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे में युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बरार ने अपनी रफ्तार से कीवी बल्लेबाजों को खूब परेशान किया. उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के चार खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा. इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा मिचेल सैंटनर के विकेट की हुई. गुरनूर ने जिस अंदाज में कीवी कप्तान को आउट किया, उसने मुकाबले का रोमांच बढ़ा दिया.

यह घटना न्यूजीलैंड की पारी के 36वें ओवर में हुई. गुरनूर बरार की 137 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली शॉर्ट गेंद पर सैंटनर ने क्रीज से बाहर निकलकर बड़ा शॉट खेला. उन्होंने डीप स्क्वायर लेग के ऊपर से गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचा दिया. इस छक्के के बाद स्टेडियम में मौजूद न्यूजीलैंड के दर्शक जश्न मनाने लगे. हालांकि, सैंटनर की यह खुशी ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी.

143 KMPH की गेंद पर चकमा खा गए सैंटनर

छक्का खाने के बाद गुरनूर ने अपनी अगली गेंद पर शानदार वापसी की. उन्होंने इस बार 143 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बैक ऑफ लेंथ गेंद डाली. सैंटनर एक बार फिर क्रीज से हटकर ऑफ साइड में शॉट खेलने के इरादे से आगे बढ़े, लेकिन तेज गति और उछाल के कारण गेंद को सही तरीके से नहीं खेल पाए. गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों में पहुंच गई. इस तरह 31 रन बनाकर खेल रहे न्यूजीलैंड के कप्तान की पारी खत्म हो गई.

विज्ञापन

विकेट हासिल करने के बाद गुरनूर ने आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया. उन्होंने पवेलियन लौट रहे सैंटनर को सेंड ऑफ दिया. वहीं, भारतीय खिलाड़ियों ने युवा गेंदबाज को घेरकर इस बड़ी सफलता की बधाई दी.

गुरनूर ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया

सैंटनर का विकेट भारत के लिए काफी अहम रहा. उन्होंने डैरिल मिचेल के साथ मिलकर 59 रनों की साझेदारी की थी. इस जोड़ी के टूटते ही न्यूजीलैंड की पारी लड़खड़ा गई. गुरनूर ने 10 ओवर में 30 रन देकर 4 विकेट हासिल किए. यह वनडे क्रिकेट में उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा.

विज्ञापन

गुरनूर की इस शानदार गेंदबाजी की मदद से भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 134 रनों पर समेट दिया. इसके बाद बारिश से प्रभावित मुकाबले में भारत ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत 4 रन से जीत दर्ज की. इस जीत के साथ भारतीय टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola