हिंदी न्यूज़/खेल/क्रिकेट/जसप्रीत बुमराह या अर्शदीप सिंह नहीं, टी 20 वर्ल्ड कप 2026 में ये विदेशी स्टार बॉलर बन सकता है हाईएस्ट विकेट टेकर
क्रिकेट
जसप्रीत बुमराह या अर्शदीप सिंह नहीं, टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में ये विदेशी स्टार बॉलर बन सकता है हाईएस्ट विकेट टेकर
Probable Highest Wicket-taker Of T20 World Cup 2026: बिना अच्छी गेंदबाजी के कोई भी टीम बड़े टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन नहीं कर सकती. इसलिए शॉर्ट इंटरवल में विकेट निकालने वालों की डिमांड काफी ज्यादा रहती है. आखिरी टी-20 वर्ल्ड कप में कौन सा गेंदबाज हाईएस्ट विकेट टेकर हो सकता है.
Probable Highest Wicket-taker Of ICC T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा का मानना है कि आने वाले टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान को हराना मुश्किल होगा. द फ़ास्ट बॉलिंग कार्टेल यूट्यूब चैनल पर इस दिग्गज सीमर ने जसप्रीत बुमराह, जोश हेज़लवुड, एडम ज़म्पा और सैम करन को भी दूसरे संभावित दावेदार बताया.
राशिद खान क्यों हैं पहली पसंद?
अफगानिस्टार के स्टार स्पिनर राशिद खान टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, उन्होंने 111 मैचों में 13.59 की औसत और 6.02 की इकॉनमी से 187 विकेट लिए हैं. वहीं, बुमराह भारत के 2024 टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के कैंपेन में 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' थे. शायद यही वजह है कि राशिद की की फैन फॉलोइंग भारत के अलावा दुनियाभर में भी काफी ज्यादा. 2026 के एडिशन में उनसे अफगान टीम को काफी उम्मीदें होंगी, हर किसी को उनके जलवे का इंतजार है.
ऑस्ट्रेलियन लेजेंड ग्लेन मैकग्रा के पुराने टीममेट जेसन गिलेस्पी ने एक अलग ही नाम चुना और इंग्लैंड के सैम करन को आने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में संभावित हाईएस्ट विकेट टेकर बताया.ये बाएं हाथ के तेज गेंदबाज 2022 के एडिशन में 6 मैचों में 13 विकेट लेकर दूसरा सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे. करन 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' भी थे जब इंग्लैंड ने अपना दूसरा टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता था.
आखिर में एक और पूर्व ऑस्ट्रेलियन पेसर, डेमियन फ्लेमिंग ने आने वाले इवेंट में बुमराह को सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की लिस्ट में टॉप पर रहने के लिए चुना. इस चैंपियन बॉलर का टी-20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड शानदार है, उन्होंने 87 मैचों में 19 से कम की औसत और 6.54 की इकॉनमी से 107 विकेट लिए हैं.
Probable Highest Wicket-taker Of ICC T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा का मानना है कि आने वाले टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान को हराना मुश्किल होगा. द फ़ास्ट बॉलिंग कार्टेल यूट्यूब चैनल पर इस दिग्गज सीमर ने जसप्रीत बुमराह, जोश हेज़लवुड, एडम ज़म्पा और सैम करन को भी दूसरे संभावित दावेदार बताया.
राशिद खान क्यों हैं पहली पसंद?
अफगानिस्टार के स्टार स्पिनर राशिद खान टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, उन्होंने 111 मैचों में 13.59 की औसत और 6.02 की इकॉनमी से 187 विकेट लिए हैं. वहीं, बुमराह भारत के 2024 टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के कैंपेन में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ थे. शायद यही वजह है कि राशिद की की फैन फॉलोइंग भारत के अलावा दुनियाभर में भी काफी ज्यादा. 2026 के एडिशन में उनसे अफगान टीम को काफी उम्मीदें होंगी, हर किसी को उनके जलवे का इंतजार है.
ऑस्ट्रेलियन लेजेंड ग्लेन मैकग्रा के पुराने टीममेट जेसन गिलेस्पी ने एक अलग ही नाम चुना और इंग्लैंड के सैम करन को आने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में संभावित हाईएस्ट विकेट टेकर बताया.ये बाएं हाथ के तेज गेंदबाज 2022 के एडिशन में 6 मैचों में 13 विकेट लेकर दूसरा सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे. करन ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ भी थे जब इंग्लैंड ने अपना दूसरा टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता था.