हिंदी न्यूज़/खेल/क्रिकेट/वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच से पहले इस मंदिर के दर्शन करेंगे गौतम गंभीर, क्या है हेड कोच का पूरा शेड्यूल?
क्रिकेट
वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच से पहले इस मंदिर के दर्शन करेंगे गौतम गंभीर, क्या है हेड कोच का पूरा शेड्यूल?
Gautam Gambhir Temple Visit: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत का अगला मैच कोलकाता के ईडन ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ होना है, लेकिन इस अहम मुकाबले से पहली टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर पश्चिम बंगाल की राजधानी के प्रसिद्ध मंदिर के दर्शन करेंगे.
Gautam Gambhir To Visit Kalighat Temple In Kolkata: 'मेन इन ब्लू' ने गुरुवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की और टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करने की अपनी उम्मीदें जिदा रखीं. सूर्यकुमार यादव की टीम ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में अपने सुपर 8 मैच में जिम्बाब्वे को 72 रन से हराया. इस जीत का मतलब है कि ग्रुप 1 में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज ही बची हुई सेमीफाइनल जगह के लिए 1 मार्च को कोलकाता में टकराने वाले हैं.
सेमीफाइनल के टिकट का इंतजार
रविवार को ईडन गार्डन्स में इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच होने वाला मैच बहुत अहम है. इसी मैच से ग्रुप 1 के दूसरे सेमीफाइनलिस्ट का फैसला होगा. दक्षिण अफ़्रीका से 76 रन से हारने के बाद भारत का नेट रन रेट -3.800 तक गिर गया था, लेकिन जिम्बाब्वे पर जबरदस्त जीत के बाद यह तेज़ी से सुधरकर -0.100 हो गया.
इस बीच इंडियन टीम 27 फरवरी की शाम करीब 4:30 बजे कोलकाता पहुंचने वाली है. शाई होप की लीडरशिप में वेस्टइंडीज की टीम भी शाम को 'सिटी ऑफ जॉय' पहुंचेगी. 'रेवस्पोर्ट्स' की रिपोर्ट के मुताबिक भारत के हेड कोच गौतम गंभीर ईस्टर्न मेट्रोपॉलिटन बाईपास पर अपने पसंदीदा होटल में चेक-इन करने के बाद कालीघाट मंदिर जाएंगे. गंभीर कोलकाता नाइट राइडर्स के दिनों से इसी होटल में ठहरते हैं. वेस्टइंडीज की टीम इंडियन टीम के रहने की जगह के पास वाले होटल में रुकेगी.
भारतीय टीम का मंदिर दर्शन
टीम इंडिया के खिलाड़ी और कोच अक्सर इंटरनेशनल मैच से पहले मंदिर के दर्शन करते रहे हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले ओपनर अभिषेक शर्मा और वाइस कैप्टन अक्षर पटेल ने 26 फरवरी की भोर में चेन्नई के पास थिरुवनमियुर के प्रसिद्ध मरुंदीश्वर मंदिर पहुंचने थे. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान जब इंदौर में मैच होने वाला था, तब विराट कोहली और कुलदीप यादव ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में माथा टेका था. इसके अलावा हेड कोच गौतम गंभीर ने गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर के दर्शन किए थे. खुद कप्तान सूर्यकुमार यादव भी काफी धार्मिक हैं, उन्होंने अपनी पत्नी देविशा शेट्टी के साथ कई बार तिरुपति मंदिर में भगवान बालाजी का आशीर्वाद लिया है.
Gautam Gambhir To Visit Kalighat Temple In Kolkata: ‘मेन इन ब्लू’ ने गुरुवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की और टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करने की अपनी उम्मीदें जिदा रखीं. सूर्यकुमार यादव की टीम ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में अपने सुपर 8 मैच में जिम्बाब्वे को 72 रन से हराया. इस जीत का मतलब है कि ग्रुप 1 में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज ही बची हुई सेमीफाइनल जगह के लिए 1 मार्च को कोलकाता में टकराने वाले हैं.
सेमीफाइनल के टिकट का इंतजार
रविवार को ईडन गार्डन्स में इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच होने वाला मैच बहुत अहम है. इसी मैच से ग्रुप 1 के दूसरे सेमीफाइनलिस्ट का फैसला होगा. दक्षिण अफ़्रीका से 76 रन से हारने के बाद भारत का नेट रन रेट -3.800 तक गिर गया था, लेकिन जिम्बाब्वे पर जबरदस्त जीत के बाद यह तेज़ी से सुधरकर -0.100 हो गया.
इस बीच इंडियन टीम 27 फरवरी की शाम करीब 4:30 बजे कोलकाता पहुंचने वाली है. शाई होप की लीडरशिप में वेस्टइंडीज की टीम भी शाम को ‘सिटी ऑफ जॉय’ पहुंचेगी. ‘रेवस्पोर्ट्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक भारत के हेड कोच गौतम गंभीर ईस्टर्न मेट्रोपॉलिटन बाईपास पर अपने पसंदीदा होटल में चेक-इन करने के बाद कालीघाट मंदिर जाएंगे. गंभीर कोलकाता नाइट राइडर्स के दिनों से इसी होटल में ठहरते हैं. वेस्टइंडीज की टीम इंडियन टीम के रहने की जगह के पास वाले होटल में रुकेगी.
---विज्ञापन---