चौंक गए? जसप्रीत बुमराह की वाइफ ने संजू सैमसन को उनकी ही भाषा में पुकारा, विकेटकीपर से मिला ऐसा जवाब

Sanjana Ganesan Interacts With Sanju Samson In Malayalam: जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन ने टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन से मलयालम भाषा में बात की, जिसे क्रिकेटर थोड़ी देर के लिए हैरान रह गए. इस बातचीत को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं, और ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है.

Sanjana Ganesan Sanju Samson

Sanjana Ganesan Sanju Samson Jasprit Bumrah

Sanjana Ganesan Talk With Sanju Samson In Malayalam: भारत और जिम्बाब्वे के बीच मैच में संजू सैमसन को भी प्लेइंग 11 में खेलने का मौका मिला, और उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग की. इस विकेटकीपर-बैटर ने 1 चौके और 2 छक्कों की मदद से 15 गेंदों में 24 रनों की पारी खेली. उन्हें ब्लेसिंग मुजरबानी ने रयान बर्ल के हाथों कैच आउट करा दिया. मैच के बाद संजना गणेशन के साथ बातचीत में, संजू सैमसन ने कहा कि उन्होंने अभिषेक शर्मा को जोरदार बैटिंग करने के लिए हिम्मत दी क्योंकि विकेट में कुछ भी नहीं हो रहा था.

विज्ञापन

संजना ने मलयालम बोलकर किया हैरान

सबसे पहले जसप्रीत बुमराह की वाइफ संजना गणेशन ने केरल की भाषा में कहा, एडिपोली (शानदार), आप ये जानकर सॉक्ड नहीं हुए कि मैं मलयालम बोल सकती हूं. इस पर संजू सैमसन ने कहा, ‘मैं थोड़ा हैरान हूं (कि आप मलयालम बोल सकते हैं), लेकिन हां.’ बता दें कि सैमसन तिरुवनंतपुरम के रहने वाले हैं.

विज्ञापन

अभिषेक के साथ बैटिंग का एक्सपीरिएंस

फिर संजना ने सवाल किया, ‘सबसे पहले आपको मुबारकबाद कि आपने अभिषेक के साथ ओपनिंग की, आपके लिए ये एक्सपीरिएंस कैसा रहा. इस पर सैमसन ने कहा, ‘हम (वो और अभिषेक) इसे बहुत सिंपल रखते हैं. वो पूछते रहते हैं, ‘पाजी, क्या हो रहा है?’. मैं उनसे कहता हूं, कुछ नहीं हो रहा, बॉल देखकर घुमाओ बस, और कुछ नहीं. मुझे उनके साथ बैटिंग करने में बहुत मजा आता है, इसलिए हम दोनों एक-दूसरे को बहुत अच्छे से कॉम्प्लिमेंट करते हैं. इसलिए, मैं बहुत खुश हूं कि हम आज भारत को शानदार शुरुआत दे सके.

विज्ञापन

जब सूर्या ने किया ऐलान

जब कप्तान सूर्यकुमार यादव ने संजू सैमसन के टीम में शामिल होने की पुष्टि की थी, तो चेपॉक स्टेडियम के दर्शकों में एक्साइटमेंट बढ़ गई. संजू सैमसन ने माना कि वो टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन वो भारत के लिए T20 वर्ल्ड कप 2026 के मौजूदा आखिरी हिस्से पर अपना ध्यान बनाए रखना चाहते हैं.

विज्ञापन

एक्साइटमेंट से दूरी

सैमसन ने कहा, ‘मैं बहुत उत्साहित था, लेकिन मैं उस एक्साइटमेंट को थोड़ा दूर रख रहा हूं. जैसा कि आप जानते हैं, ये अब ज्यादा जरूरी है, और मैं सच में उस पल को अहमियत देता हूं. अभी के लिए मुझे लगता है कि मुझे यहां पूरी तरह से और पूरी तरह से कमिटेड रहने की जरूरत है.’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ