---विज्ञापन---

क्रिकेट

चोट लगते ही गिर पड़े ऋषभ पंत… लेकिन गंभीर-गिल ने देखकर भी किया ‘अनदेखा’, वायरल VIDEO के बाद फैंस में गुस्सा

Gill-Gambhir Ignored Pant Injury: ऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो चुके हैं. उन्हें प्रैक्टिस सेशन के दौरान चोट लगी. इसी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां पंत चोट लगते ही गिर पड़े लेकिन हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल ने उन्हें पूरी तरह इग्नोर कर दिया. फैंस भी इसी को लेकर गुस्सा हैं.

Author Written By: Ujjaval Palanpure Updated: Jan 11, 2026 12:49
Gill-Gambhir Ignored Pant Injury
पंत की चोट से जुड़ा वीडियो वायरल

Gill-Gambhir Ignored Pant Injury: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से ठीक पहले ऋषभ पंत को चोट लगी. वडोदरा में मैच से एक दिन पहले ऋषभ पंत अभ्यास कर रहे थे. इसी बीच अचानक उन्हें दर्द महसूस हुआ और मैदान से बाहर ले जाया गया. पंत की चोट टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि वो स्क्वाड में सबसे अहम सदस्यों में से एक हैं. अब पंत के चोटिल होने से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें गंभीर-गिल उन्हें इग्नोर करते हुए दिखाई दे रहे हैं. इसी वजह से फैंस बेहद गुस्सा हो गए हैं.

गंभीर-गिल ने चोटिल पंत को किया इग्नोर

अभ्यास सत्र का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पंत को अचानक एब्डोमिनल एरिया में दर्द महसूस हुआ. उनसे दर्द सहन नहीं हुआ और वो घुटनों के बल जमीन पर गिर गए. सपोर्ट स्टाफ दौड़कर आया और उन्हें चेक किया. हालांकि, हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल पीछे खड़े होकर देख रहे थे. पंत के चोटिल होने के बावजूद दोनों को कोई फर्क नहीं पड़ा और वो अपनी बात करते रहे. चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर ही इस बातचीत का हिस्सा थे.

---विज्ञापन---

आप नीचे ये वीडियो देख सकते हैं:

ये भी पढ़ें:- विराट कोहली और यंग नेट बॉलर्स की बातचीत का वीडियो वायरल, स्टार बैटर ने जूनियर को दिया ये खास तोहफा

फैंस का फूट रहा गुस्सा

गौतम गंभीर और शुभमन गिल के चोटिल ऋषभ पंत को इग्नोर करने का वीडियो फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है. आप नीचे फैंस के कुछ रिएक्शन देख सकते हैं:

‘गंभीर सोच रहे होंगे कि रिप्लेस करने के लिए बहुत से प्लेयर है. बात करना जरुरी है.’

‘यह कोच और कप्तान की ओर से बेहद खराब व्यवहार है.’

‘उनके लिए बुरा लग रहा है.’

पंत की जगह ध्रुव जुरेल की टीम में एंट्री

BCCI ने पहले वनडे से कुछ देर पहले एक स्टेटमेंट जारी किया, जिसमें उन्होंने बताया कि ऋषभ पंत को अचानक दाहिने एब्डोमिनल में दर्द महसूस हुआ. उन्हें MRI स्कैन के लिए ले जाया गया और इसी बीच पता चला कि वो चोटिल हैं. इसी कारण वो सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह ध्रुव जुरेल की टीम इंडिया के वनडे स्क्वाड में जगह बन गई है.

ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: वडोदरा वनडे से पहले बदला टीम इंडिया का स्क्वाड, ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान

First published on: Jan 11, 2026 12:42 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.