IND vs NZ: वडोदरा वनडे से पहले बदला टीम इंडिया का स्क्वाड, ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान

IND vs NZ: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत वडोदरा वनडे मैच से पहले अभ्यास करते हुए इंजर्ड हो गए. जिसके कारण ही अब वो वनडे सीरीज से ही बाहर हो सकते हैं. ऐसे में फिलहाल बीसीसीआई उनके रिप्लेसमेंट की तलाश चल रही है. विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में कमाल का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को रिप्लेसमेंट के तौर पर लिया जा सकता है.

Rishabh Pant

Rishabh Pant

IND vs NZ: इंजरी के कारण विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. बीसीसीआई ने अब उनके रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है. विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में कमाल का प्रदर्शन करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज को टीम में मौका मिला है. इसी के साथ अब वडोदरा वनडे मैच से पहले टीम इंडिया के नए स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. ऐसे में अब हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल की टेंशन और बढ़ गई है.

विज्ञापन

ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान 

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इंजरी के कारण वनडे टीम से बाहर हो गए हैं. बीसीसीआई ने अब उनकी जगह टीम में ध्रुव जुरेल की एंट्री हो गई है. जुरेल ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में धमाकेदार प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही अब उनकी वनडे टीम में वापसी हुई है. जुरेल ने उत्तर प्रदेश के लिए पिछली 7 पारियों में 2 शतक जड़े हैं. वहीं इसके अलावा उन्होंने 4 अर्धशतक जड़े हैं. जुरेल इस समय 1 बार नाबाद भी रहे हैं. हालांकि जुरेल को बेंच पर ही बैठना पड़ सकता है. 

विज्ञापन

बतौर विकेटकीपर फिलहाल केएल राहुल टीम इंडिया की पहली पसंद बने हुए हैं. ऐसे में जुरेल को प्लेइंग 11 में जगह बनाने के लिए इंतजार करना होगा. वडोदरा वनडे मैच की प्लेइंग 11 लगभग तैयार हो चुकी है. हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल नंबर 6 पर ऑलराउंडर खिलाड़ियों के पीछे जाते हैं, या फिर वो जुरेल को मौका दे सकते हैं.

विज्ञापन

यहां पर देखें टीम इंडिया का अपडेटेड स्क्वाड 

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर).

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ